Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

दो सप्ताह के भीतर छूटे हुए छात्रों को दें छात्रवृत्ति! पढ़ें खास अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। आज निदेशालय समाज कल्याण में डॉ० नीरज खैरवाल ने निदेशालय और जिला स्तर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यों के प्रगति की समीक्षा की ।

ADVERTISEMENTS Ad

समीक्षा के दौरान उनके द्वारा छात्रवृत्ति योजनाओं पर विशेष फोकस दिया गया और छूटे हुए छात्रों को दो सप्ताह के अन्दर छात्रवृत्ति दिये जाने के सम्बंध में कठोर निर्देश जारी किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सांप के काटने से मृत्यु पर परिजनों को दिया दस लाख रुपए का चैक*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

इसके लिए महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा से दूरभाष पर वार्ता करते हुए शिक्षा विभाग तथा जिला समाज कल्याण अधिकारियों के मध्य समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा पेंशन, पीएम अजय, NAMASTE, ट्रान्सजेंडर जैसे पहलुओं पर गंभीरता से समीक्षा की गयी तथा सम्बंधित कार्यों को त्वरित गति से सम्पादित किये जाने हेतु संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिये गये।

लगभग 3 घण्टे चली विस्तृत बैठक में उनके द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारियों को समाज के कमजोर वर्ग के व्यक्तियों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध रहने और उनके समस्याओं को संवेदनशीलता से हल करने पर जोर दिया। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं:- माता पिता के बाद अब भाई ने भी छोड़ा 12 वर्षीय बहन का साथ... पढ़े दुःखद खबर

बैठक में निदेशक प्रकाश चन्द्र, सीएफओ कमलेश भण्डारी, उप निदेशकवासुदेव आर्य, पी०एस० बृजवाल सहित जिला समाज कल्याण अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें