Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल: बाबा के धाम में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब,देश विदेश से पहुंच रहे भक्त… देंखे VIDEO

Ad
खबर शेयर करें 👉

कैंची धाम/भवाली। प्रसिद्ध कैंची धाम मेला अपने पूरे शबाब पर हैं लाखों की भीड़ लग रही है! जिधर देखो बाबा के भक्त नजर आ रहे हैं। दूर दूर से लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंच रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पार्किंग व्यवस्था को देखने व व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी वंदना ने कहा श्रृद्धालुओं को किसी प्रकार की न हो परेशानी इसलिए सभी जिम्मेदार कर्मचारी अधिकारी आपसी तालमेल के साथ काम करें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर...
YouTube player

जिलाधिकारी वंदना ने कैंची धाम और सेनिटोरियम नैनी बैण्ड बायपास की व्यवस्थाओं को मौक़े पर जाकर देखा। जहां उन्होंने पार्किंग में प्रवेश और निकासी द्वार अलग-अलग करने के लिए कहा।

इसके अलावा जल संस्थान द्वारा कैंची धाम आ रहे श्रृद्धालुओं के लिए जगह-जगह पीने के पानी की व्यवस्था का निरीक्षण किया । इसके साथ ही मोबाइल टायलेट, पानी का टेंक और कैंची व नैनीताल आने जाने में आगंतुकों को परेशानी न हो इसके लिए पीडब्ल्यूडी और जल संस्थान को सायनेज लगाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने ईओ भवाली को भवाली में निर्मित परिवहन विभाग की पार्किंग में और भवाली क्षेत्रांतर्गत सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क...

वृद्ध और स्वास्थ्य पीड़ित श्रृद्धालुओं के लिए 02 इमरजेंसी मेडिकल शटल सेवा की व्यवस्था करने के लिए कहा। श्रृद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा के लिए कैंची धाम मंदिर परिसर के सामने स्वास्थ्य कैंप की भी व्यवस्था की गयी है।

इस दौरान एसएसपी पीएन मीणा, एडीएम शिव चरण द्विवेदी, पीडी हिमांशु चौहान, उपजिलाधिकारी हल्द्वानी, नैनीताल, धारी, कोश्याकटोली, लोनिवि, जल संस्थान, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य आदि संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें