Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के सिपाही ने दोस्तों संग मिलकर की थी प्रकाश की हत्या! मौत को हिंसा से जोड़ने को शव फेंका वनभूलपुरा! पढ़ें क्यों कर दी हत्या…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी में एक नया मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार विगत आठ फरवरी को बनभूलपुरा हिंसा में बिहार के रहने वाले प्रकाश कुमार की गोली लगने से मौत हो गयी थी।

ADVERTISEMENTS

उसकी मौत हिंसा से नहीं बल्कि उसकी हत्या की गयी थी। हत्या की वजह रंजिश थी, पुलिस कांस्टेबल की पत्नी से प्रकाश कुमार के अवैध संबंध थे।

हिंसा की घटना वाले दिन पुलिस कांस्टेबल और तीन अन्य साथियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था और बाद में उसे हिंसा में मौत दिखाने की कोशिश की गयी थी।

जानकारी के अनुसार हिंसा वाली घटना के अगले दिन 9 फरवरी को बिहार के रहने वाले प्रकाश का शव हिंसा प्रभावित इलाके में मिला था, उस समय प्रकाश की मौत को हिंसा से जोड़कर देखा जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क...

गुरुवार को एसएसपी पीएन मीणा ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रकाश की मौत हिंसा में नहीं हुई थी बल्कि उसकी हत्या की गयी थी।

पुलिस कांस्टेबल और उसके अन्य तीन साथियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था।बताया कि मामले की जांच के दौरान मृतक प्रकाश कुमार सिंह के मोबाइल आदि की जांच की।

एसओजी और सर्विलांस की मदद पता चला कि मृतक युवक का सम्पर्क सितारगंज के किसी युवक से था तथा उत्तराखंड के अन्य नम्बर से भी वह वार्ता कर रहा था, जो 8 फरवरी को हल्द्वानी पहुँचा।

सम्पर्क में आये व्यक्तियों की जानकारी कर उनसे पूछताछ की गयी तो पता चला कि सूरज मृतक का लगभग दो-ढाई साल से दोस्त था और मृतक प्रकाश कुमार सूरज के घर आता जाता रहता था।

इसी दौरान प्रकाश कुमार सिंह के अवैध संबंध बहन व कांस्टेबल की पत्नी के साथ बन गये। इसके बाद प्रकाश कुमार वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर पैसे की मांग करने लगा।

कांस्टेबल की पत्नी ने यह बात अपने पति से छुपा कर रखी, 7 फरवरी को प्रकाश ने कांस्टेबल को फोन किया गया जिसके बाद उसकी पत्नी ने पूरी बात अपने पति को बतायी। तब कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और अपने साथी नईम खान उर्फ बबलू के साथ मिलकर प्रकाश कुमार सिंह की हत्या करने की साजिश रची।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आगामी दस सितंबर को होगा सेनानी मिलन समारोह*! पढ़ें ~ क्या कहा मंत्री ने...vdo

कांस्टेबल ने अपनी पत्नी की मदद से प्रकाश को बुलवाया और उसे अपने मोबाइल से वीडियो हटाने को कहा, लेकिन प्रकाश ने इंकार कर दिया।

हिंसा वाले दिन कांस्टेबल ने अपने साथियों के साथ प्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके शव को हिंसा प्रभावित क्षेत्र बनभूलपुरा में लाकर छोड़ दिया।

प्रकाश के सर पर तीन गोलियां लगी थी और उसे अवैध असलहे से गोली मारी गई थी। एसएसपी ने बताया कि कांस्टेबल सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि कांस्टेबल की पत्नी फरार है। हत्या में प्रयोग की गयी अवैध पिस्तौल बरामद कर ली गयी है। फिलहाल सभी को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें