Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

फिल्म ‘अटैक’ पर रकुल प्रीत ने शेयर किया अपना अनुभव

Ad
खबर शेयर करें 👉

नई दिल्ली। जॉन अब्राहम, रकुल प्रीत सिंह, जैकलीन फर्नांडिस स्टारर फिल्म अटैक की रिलीज डेट का एलान होने के बाद निर्माता इन दिनों काफी जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अब एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने खुलासा किया है कि, ये फिल्म पूरी तरह से अलग है। लेकिन दर्शक इस तरह की नई फिल्मों के लिए तैयार हैं। फिल्म अटैक का निर्माण नए कॉन्सेप्ट पर किया गया है। इस फिल्म में काम करना बेहद शानदार था और हम इस तरह की फिल्मों के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हम हर तरह की एक्शन फिल्में देखते रहे हैं। हम उन्हें प्यार करते हैं, लेकिन क्योंकि हमने अपने देश में कुछ भी नहीं देखा है, हमें लगता है कि हम इसके लिए नहीं है। तो भारत अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के लिए इतना बड़ा बाजार नहीं होता। उन्होंने आगे कहा, इसलिए मुझ लगता है कि मेरा पूरा अनुभव और अधिक खास होग गया है। क्योंकि मैं उस जोखिम को लेने और एक प्रकार की फिल्मों से हटकर काम के लिए तैयार थी। हम अंतरराष्ट्रीय लेवल पर मेड इन इंडिया के जरिए कुछ ऐसा करना चाहते हैं, जो पहले कभी नहीं देखा गया हो और यहीं अटैक है। हाल ही में फिल्म निर्माताओं द्वारा फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें जॉन अब्राहम ताबड़ तोड़ अंदाज में दुश्मन पर बरसते हुए दिख रहे हैं। ट्रेलर में उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से देश का पहले सुपर सोल्जर बनाते हुए भी दिखाया जा रहा है। वहीं, ट्रेलर में अभिनेता दुश्मनों से अकेले मुकाबला करते हुए दिख रहे हैं। जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म अटैक एक्शन ओरिएंटेड और सुपर सोल्जर फिल्म है। फिल्म में जॉन रेंजर ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं, जो एक बचाव मिशन का नेतृत्व करते हैं। इस फिल्म की कहानी हाई जैक पर आधारित है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें