Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

पूरा तामझाम शहर में और पोस्टर के पीछे बिकता नशा! पढ़ें कहां उखाड़ा पोस्टर तो निकली शराब…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में आज सोचनीय विषय सामने आया है! चुनाव आयोग के आदेश पर पर्चा पोस्टर हटाने को मैदान में उतरी टीम को पर्चा पोस्टर हटाने के दौरान शराब ही शराब देखने को मिली!

ADVERTISEMENTS

ठेलों में पर्चा पोस्टर की आड़ में जमकर देशी और विदेशी शराब बिक रही थी और बकायदा स्टाक भी बरामद हुआ है।

लोगों ने दबी जुबान से कहा कि पूरा प्रशासनिक अमला हल्द्वानी में इसके बावजूद इस तरह का खुलासा चिंताजनक है! जबकि जनपद नैनीताल हाईकोर्ट के वकील, जिला जज जागरूकता अभियान चलाकर जिले को नशा मुक्त करने के लिए प्रयासरत हैं!

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पीपलकोटी में मातृशक्ति सम्मेलन का भव्य आयोजन, सीएम धामी ने चमोली को दी ₹149.77 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

लोग कहते हैं कुमाऊं के प्रवेश द्वार में जब ये हाल है तब समझा जा सकता अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में क्या हाल होगा! जनपद नैनीताल का मुख्यालय भी हल्द्वानी है!

चुनाव आयोग के आदेश पर निकली टीम ने कई छिपे राज मानो जगजाहिर करने का काम किया है! पूरा तामझाम शहर में और शहर में नशा पोस्टर की आड़ में! ये किसी पर आरोप नहीं है ये सच उजागर हुआ है जिसे नकारा नहीं जा सकता है।

लोगों की बात पटल पर रखें तो हर तरफ नशे के सौदागर छाए हुए हैं! जो एक बार पकड़ा गया उसे मानो लाइसेंस मिल गया! छूटते ही दुगनी रफ्तार से काम होने लगता है!

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी कुमाऊं की उम्मीदें: जमीन खाली होते ही बिछेंगी 17 नई रेल लाइनें, दौड़ेगी वंदे भारत

बेरोजगार संगठन के कुमाऊं मण्डल अध्यक्ष दीपक जोशी कहते हैं बिना मिलीभगत के ये कारोबार नहीं हो सकता इसलिए इस मामले की गहराई से जिला प्रशासन जांच करवाए कि आरोपी जेल से बाहर आते ही और अधिक तेजी से नशे का कारोबार कैसे करता है!

उन्होंने कहा युवा पीढ़ी नशे से बर्बादी की राह पर है इसलिए इसके खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें