

भीमताल। ब्लॉक प्रमुख डा. हरीश सिंह बिष्ट ने किया लोकार्पण ! नगारीगाव तिरछाखेत के ग्रामीणों की लंबे समय की माग हु ग्राम पंचायत नगारीगांव तिरछाखेत गांव के मुख्य प्रवेश द्वार का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट ने किया ।
बताया लंबे समय से ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य,ग्रामीण इस गेट की माग कर रहे थे ग्राम पंचायत को अपनी पहचान मिली अनेकों लोग यहां आने जानें में भटकते थे गेट के निर्माण से गांव की पहचान में आसानी रहेगी नगारीगाव पर्यटन के छेत्र से जुड़ा गांव है। साथ ही यहां से भवाली सेनेटोरियम बाईपास निर्माणाधीन है।
इसके पश्चात् ब्लॉक प्रमुख ने गांव की आम खुली बैठक में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओ को सुना मौके पर ही विभागीय अधिकारियों को फोन कर प्राथमिकता से निराकारण करने के निर्देश दिए ग्रामीणों ने बताया जल जीवन मिशन के कार्य में गांव की सड़क खोदी गई मार्ग में मलुवा होने प्रमुख ने सम्बन्धित विभाग के आधिकारी को मार्ग ठीक करने के निर्देश दिए।
ग्राम पंचायत की आम खुली बैठक में कई पैंशन, मनरेगा, वित्त, आदि के प्रस्ताव पारित हुए। प्रमुख ने नागरीगाव में चल रहे ओपन थियेटर, शौचालय मार्ग अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
इस दौरान ग्राम प्रधान विनोद कुमार, छेत्र पंचायत कमल गोस्वामी, प्रधान हेमा आर्य, लक्ष्मण गंगोला, अनिता आर्य, पूर्व प्रधान संजीव भगत,धीरेंद्र रावत, नीरज रावत, हेमत रावत, जीवन उप्रेती, नैना रावत, लता देवी, नीमा बिष्ट, चंद्रा देवी, यशोदा देवी, सुनीता देवी, रजनी आर्या,नंदन बोरा, चंदन कुमार, गोपाल उप्रेती, राहुल बिष्ट, दीपा देवी,वीरू मेहरा, नवीन क्वीरा, प्रदीप कुमार, दुर्गा दत्त, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मंदिरा बुदियाल, ग्राम विकास एल डी आर्य सहित ग्रामीण विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री