

हल्द्वानी।जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में बनभूलपुरा क्षेत्रांतर्गत चल रहे सर्वे कार्य के संबंध में बैठक की। बैठक में नगर आयुक्त हल्द्वानी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, उपजिलाधिकारी लालकुआं, रेलवे प्रतिनिधि आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत अतिक्रमण कर कच्चे/पक्के मकान, आवासीय/गैर आवासीय मकानों में निवासरत मकान मालिक या किराएदारों के सत्यापन व सर्वे के कार्य को एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिये।
उन्होंने कहा डेटा संरक्षण का कार्य ध्यानपूर्वक त्रुटिरहित किया जाए। बनभूलपुरा में अतिक्रमित क्षेत्र में निवासरत सदस्य की पुष्टि दस्तावेजों के आधार पर की जाए।
पुष्टिकर्ता अधिकारी कर्मचारी उक्त संबंध में अपनी टिप्पणी दस्तावेजों के आधार पर करते हुए सर्वे रिपोर्ट को पूर्ण कर यथाशीघ्र सबमिट करें ताकि न्यायालय हेतु शासन को रिपोर्ट भेजी जा सके ।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
आम आदमी की जेब पर फिर महंगाई की मार: कल से महंगा होगा आंचल दूध, पनीर और क्रीम के भी बढ़े दाम; देखें पूरी रेट लिस्ट
देहरादून कैंट की बदलेगी तस्वीर: सीएम धामी ने दी 48.44 करोड़ की 23 परियोजनाओं की सौगात, डिग्री कॉलेज और चौड़ी सड़कों समेत कीं 8 बड़ी घोषणाएं
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित