

देहरादून/हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बाल दिवस पर प्रदेश के बालक बालिकाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार बाल विकास के लिए मिशन बतौर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा बच्चे ही इस देश ओर प्रदेश का भविष्य है और पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बाल विकास विभाग के तहत बाल कल्याण की कई योजना चला रही है ।
इधर आज हल्द्वानी एमआईटी कॉलेज लामाचौड़ की एनएसएस की इकाई शाखा द्वारा बाल दिवस के अवसर पर संस्थान के प्रबंधक डॉक्टर बी.एस.बिष्ट कार्य दिशा निर्देश डॉक्टर तरुण सक्सेना CEO ACIC संस्थापक डॉ.कमल रावत प्रबंधन विभाग के तारा दत्त तिवारी कंप्यूटर विभाग की विभागा अध्यक्ष हेमा नेगी एन एस एस प्रोग्राम अधिकारी मोहित सुयाल की उपस्थिति में विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों मैं अध्यनरत छात्र छात्राओं को बाल दिवस पर निशुल्क पाठ्यसामग्री जिसमें कॉपी किताबें पेन पेंसिल इत्यादि वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक गण एवं एमआईटी कॉलेज के शिक्षक आशुतोष पांडे कुमारी कविता बिष्ट श्रीमती आयुषी उपाध्याय, और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे गोकुलानन्द जोशी, हिमानी राणा, खुशी पांडे, विशाल बिष्ट तरुण,सौरभ और मनदीप उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री