Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

बिंदुखत्ता: समय रहते नही बने तटबंध तो सैकड़ों परिवार फिर हो जायेंगे बेघर, इंद्रानगर से रावत नगर तक मजबूत तटबंध की है दरकार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता/चोरगलिया। बरसात शुरू होने वाली है इस वर्ष साठ फीसदी अधिक वर्षा होने का अनुमान है लेकिन नदियों के किनारे भू कटाव रोकने के लिए अभी तक कहीं भी तटबंध निर्माण शुरू नहीं हुआ है जिससे आने वाली बरसात में तटीय क्षेत्रों के परिवार बेघर न हों इसकी कोई गारंटी नहीं दिख रही है।

ADVERTISEMENTS

जो कुछ करने वाले दिख रहे थे वह सिर्फ फेश बुक में छाए रहने भर दिखते हैं! सवाल यह उठता है जब खनन से अरबों रुपए आय होती है तो नदी किनारे मजबूत हल्द्वानी आर्मी सेंटर तिकोनिया जैसे तटबंध क्यों नहीं बनते जिससे हमेशा के लिए भू कटाव रुक जाता।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी किनारे रहने वाले कर रहे रातों को जागरण*! भू कटाव तेज! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट...

हर साल करोड़ करोड़ का बजट ठिकाने लगाने के सिवा नदी किनारे कुछ नहीं हुआ! एनजीटी के नियम यहां धूल फांकते दिख रहे हैं।

हर साल नेता जनता से तटबंध बनाए जाने का वादा करते हैं फिर सुध लेवा नहीं होते। जनता को अभी से डर सताने लगा है लेकिन नेताओं के अधिकार क्षेत्र के अधिकारियों के कानों जूं तक नहीं रेंग रही है जो आने वाले समय में बड़ी त्रासदी की ओर इशारा है। समय रहते तटीय इलाकों में बचाव के लिए अभी से सोचना एक बड़ी अनहोनी को रोकना होगा।

फिर घड़ियाल की तरह आंसू बहाने से कोई लाभ नहीं होगा। इंद्रा नगर से रावत नगर कटबांसी तक तटबंध की दरकार है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी 9 सितम्बर को हल्द्वानी में*! पढ़ें~ कितने कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा...

लोगों को उम्मीद है उनको बचाने के लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे लोग जनप्रतिनिधि की तरफ नजरें टिकाए हैं लेकिन अब तक कहीं से भी तटबंध निर्माण शुरू होने की सूचना नहीं मिली है जबकि पूर्व में वन विभाग हर साल तटबंध निर्माण करती थी अब वह भी ठप्प है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें