Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के बी.एल.ए.-1 के साथ की समीक्षा*! (Special Intensive Revision) को लेकर पढ़ें~ नई अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का 01 जुलाई, 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-S.I.R.) किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

इसी क्रम में सोमवार को एनआईसी कक्ष, तहसील परिसर हल्द्वानी में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बी.एल.ए.-1 के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने बताया कि एस.आई.आर. प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नियमित रूप से साप्ताहिक बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि आज की बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के दो-दो पदाधिकारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे, जबकि अन्य प्रतिनिधि ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। रामनगर, नैनीताल एवं भीमताल विधानसभा क्षेत्रों से भी संबंधित प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अधिकारियों/कर्मचारियों एवं शिक्षकों की सूची निर्धारित प्रारूप-1 एवं प्रारूप-2 में एक्सल शीट पर देने को बोला*, *अब वेतन रोकने के निर्देश*! पढ़ें ~ चुनावी तैयारी मिशन 2027

उन्होंने बताया कि बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा एस.आई.आर. प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न प्रश्न एवं जिज्ञासाएं रखी गईं, जिनका विस्तार से समाधान किया गया।

प्रतिनिधियों को अब तक की गई प्रक्रिया की पूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि एस.आई.आर. प्रक्रिया लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में पूर्ण हो चुकी है तथा हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में भी आज प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।

बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रक्रिया को लेकर संतुष्टि व्यक्त की तथा किसी प्रकार की आशंका अथवा शिकायत नहीं होने की जानकारी दी।अपर जिलाधिकारी ने बताया कि निकट भविष्य में ईवीएम मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) की प्रक्रिया भी प्रारंभ की जाएगी।

इस संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को फर्स्ट लेवल चेकिंग की प्रक्रिया, इसमें होने वाली विभिन्न जांचों तथा संबंधित व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि एफएलसी के दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में श्रम विभाग की किट को लेकर बड़ी खबर, 10 दिन के भीतर वितरण की तैयारी; गोदाम पहुंचने लगी सामग्री”

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने राजनीतिक दल के अधिकृत पदाधिकारियों से समन्वय कर उनके नाम एवं पदनाम उपलब्ध कराएं, ताकि एफएलसी प्रक्रिया के लिए उन्हें आवश्यक पहचान पत्र जारी किए जा सकें।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का सहयोग महत्वपूर्ण है।

बैठक में उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका, उप जिलाधिकारी कालाढूंगी सुधीर कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हंसा दत्त पांडे, तहसीलदार कुलदीप पांडे सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस दौरान कांग्रेस से मयंक भट्ट, रामसिंह नगरकोटी, अनिल अग्रवाल, प्रशांत जोशी, संजू उप्रेती एवं इशरत अली, भाजपा से दिनेश खुलवे, बहादुर सिंह नगदली, प्रकाश पटवाल, मनीष पाल एवं आनंद सिंह बिष्ट, बहुजन समाज पार्टी से जगदीश चंद्र टम्टा तथा आम आदमी पार्टी से अब्दुल कादिर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें