Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *अधिकारियों/कर्मचारियों एवं शिक्षकों की सूची निर्धारित प्रारूप-1 एवं प्रारूप-2 में एक्सल शीट पर देने को बोला*, *अब वेतन रोकने के निर्देश*! पढ़ें ~ चुनावी तैयारी मिशन 2027

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS

इसी क्रम में जनपद में स्थित केन्द्र एवं राज्य सरकार के समस्त सरकारी/अर्द्धसरकारी विभागों, कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *राधाष्टमी पर प्रवचन और भंडारे का हुआ आयोजन*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट...

जिला मजिस्ट्रेट एवम् जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने मुख्य कोषाधिकारी, नैनीताल को निर्देश दिए हैं कि जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, नैनीताल द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची/प्रमाण-पत्र के आधार पर ही संबंधित विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष के माह सितम्बर, 2026 के वेतन का आहरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागाध्यक्षों/कार्यालयाध्यक्षों द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षकों का वांछित विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध नहीं कराया गया है, उनका माह सितम्बर, 2026 का वेतन आहरण नहीं किया जाएगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों के तहत सभी संबंधित विभागों एवं शिक्षण संस्थानों को अधिकारियों/कर्मचारियों एवं शिक्षकों की सूची निर्धारित प्रारूप-1 एवं प्रारूप-2 में एक्सल शीट के माध्यम से तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के बी.एल.ए.-1 के साथ की समीक्षा*! (Special Intensive Revision) को लेकर पढ़ें~ नई अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें