Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *बूढ़े का दिमाग सनका कर दी दराती से महिला की हत्या*! पढ़ें कहां हुई हत्या…

Ad
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। मामूली कहासुनी में एक बूढ़े ने एक महिला की हत्या कर डाली । जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के देघाट में ओड़ा विवाद में सनकी बुजुर्ग ने कर डाली 75 वर्षीय महिला की हत्या कर दी।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के देघाट थाना क्षेत्र के रतखेत_बसई गांव में खेत-क्यारियों के ओड़ा को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी खेल का रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सावधानी ही बचाव है* *स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें*! ज्योलिकोट के मरीजों का होगा निःशुल्क इलाज! पढ़ें~ मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने क्या कहा...संक्रामक रोग की आहट...

जानकारी के आधार पर आरोपी राजे सिंह एवं तुलसी देवी के बीच ज़मीन के ओड़े को लेकर विवाद हो गया, जिस कारण आवेश में आकर राजे_सिंह बोरा ने दतइये (बड़ी दराती ) से तुलसी_देवी पर वार करके उसकी हत्या कर दी।

मृतका के भाई की तहरीर पर देघाट थाने में नामजद आरोपी राजे सिंह बोरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, पहाड़ी और जंगल क्षेत्र में करीब ढाई घंटे की कॉम्बिंग के बाद आरोपी राजे सिंह उर्फ राजा बाबू उर्फ राजेंद्र सिंह, उम्र 75 वर्ष, को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अधिकारियों/कर्मचारियों एवं शिक्षकों की सूची निर्धारित प्रारूप-1 एवं प्रारूप-2 में एक्सल शीट पर देने को बोला*, *अब वेतन रोकने के निर्देश*! पढ़ें ~ चुनावी तैयारी मिशन 2027

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दराती भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि खेती और क्यारियों को लेकर मृतका के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था और घटना वाले दिन कहासुनी के बाद उसने हमला कर घटना को अंजाम दिया। अब बूढ़ा पश्चाताप कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें