Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआँ:- जाति व स्थायी प्रमाण पत्र के लिए बिजली बिल की बाध्यता बनी परेशानी, CSC संचालकों ने SDM को सौंपा ज्ञापन…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। स्थायी एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदकों से 15 वर्षों के निवास के प्रमाण के तौर पर बिजली का बिल मांगे जाने और विद्युत विभाग द्वारा बिल उपलब्ध नहीं कराए जाने को लेकर CSC संचालकों ने सोमवार को SDM लालकुआं को ज्ञापन सौंपा।

ADVERTISEMENTS

CSC संचालकों का कहना है कि प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदकों को 15 वर्षों के निवास का प्रमाण प्रस्तुत करना आवश्यक है। इसके लिए बिजली का बिल मांगा जा रहा है, लेकिन विद्युत विभाग के लालकुआं उपखंड कार्यालय से आवेदकों को आवश्यक बिल उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। जिस कारण तहसील स्तर से प्रमाण पत्र को अप्रुव नही किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *प्राचीन वन देवी मंदिर खुरियाखत्ता का हो रहा सौन्दर्यीकरण*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट...

ऐसे में प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में आवेदकों के साथ-साथ CSC संचालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ज्ञापन सौंपने पहुंचे CSC संचालकों ने समस्या के समाधान के लिए विद्युत विभाग से आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।इस पर SDM लालकुआं रेखा कोहली ने CSC संचालकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह इस संबंध में SDO लालकुआं को निर्देशित करेंगी, ताकि आवेदकों को आवश्यक बिजली के बिल उपलब्ध कराने में आ रही समस्या का समाधान किया जा सके।

ज्ञापन देने वालों में CSC संचालक करन जोशी, चरन सिंह, संजय पांडे और कैलाश चंद्र शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नंदा सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकली* ! माता की डोली में हुई पुष्प वर्षा! पढ़ें~ भीमताल अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें