

लालकुआं। उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा रविवार से कुमाऊं के अंदर शुरू किए गए उत्तराखंड उत्थान यात्रा के तहत, बिंदुखत्ता तथा लालकुआं नगर में रोड शो, पत्रकार वार्ता की गई।
इससे पूर्व दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के नेतृत्व में शामिल कार्यकर्ताओं ने तहसील लालकुआं में जाकर बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम को लेकर चल रहे धरने को भी समर्थन दिया।
इस दौरान रोड शो व प्रेस वार्ता के दौरान सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य राज्य के अंदर बेरोजगारी ,जल, जंगल, जमीन पर अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा से वंचित लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।
पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल तथा संरक्षक खड़क सिंह बगड़वाल ने कहा कि कांग्रेस व भाजपा को बिंदुखत्ता के लोगों की भावनाओं के साथ कोई लेना-देना नहीं है।
राज्य आंदोलनकारी प्रकाश उत्तराखंडी ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत राजस्व ग्राम बनाने का अधिकार केवल राज्य सरकार के पास है। क्षेत्रीय पार्टी यूकेडी के सत्ता में आते ही प्राथमिकता के साथ बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम का दर्ज दिया जाएगा।
पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन जोशी, केंद्रीय सचिव एस एस नेगी तथा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तराखंड में 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाली यात्रा का उद्देश्य जनजागृति पैदा करना है।
इस दौरान पार्षद हल्द्वानी रवि बाल्मीकि, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन बिष्ट,राज्य आंदोलनकारी नंदन जग्गी, भूतपूर्व सैनिक संगठन के सुरेंद्र परिहार , पूरन परिहार, गोपाल नयाल समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
उत्तराखंड में बालिका शिक्षा को पंख: अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीएम धामी ने 149 मेधावियों को दिए स्मार्टफोन, कहा— ‘बेटियां ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव’
अक्टूबर से नवंबर तक 19 दिन बंद रहेगी ऊपरी गंगा नहर: हरिद्वार से लेकर अलीगढ़ तक के किसानों के लिए अलर्ट जारी
ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी ने शारदीय नवरात्र पर की सपत्नीक पूजा अर्चना*! पढ़ें~देहरादून अपडेट…