Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में दूसरे दिन कमिश्नर ने भी किया मंच साझा*! पढ़ें बिंदुखत्ता अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। दूसरे दिन भी लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या लोकगीतों और रंगारंग प्रस्तुतियों के नाम रही।

ADVERTISEMENTS

कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान आयोजक मंडल की ओर से आयुक्त दीपक रावत को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में आयुक्त दीपक रावत ने भी अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने लोकप्रिय कुमाऊंनी गीत ‘लाल चुन्नी कुरती तेरी काली’ गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीनगर गढ़वाल में बैकुंठ चतुर्दशी मेले का आगाज: सीएम धामी ने स्टॉल पर पीसा नमक, कमलेश्वर महादेव में की पूजा-अर्चना

इस अवसर पर उन्होंने अमर लोकगायक स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा को याद करते हुए उनके गाए गीतों और उत्तराखंड की लोकसंस्कृति में उनके योगदान का भी उल्लेख किया।

सांस्कृतिक संध्या में लोकगायिका खुशी जोशी, लोकगायक जितेंद्र तोमक्याल, राकेश पनेरू और राकेश जोशी ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं, हास्य लोक कलाकार जीवन दानू ने अपनी हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर नंबर-1, बिंदुखत्ता में आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड की लोकभाषा, लोकसंगीत, पारंपरिक लोककलाओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

साथ ही, अमर लोकगायक स्वर्गीय प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने और उनके सांस्कृतिक योगदान को याद करने के उद्देश्य से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ:-बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग तेज,हुआ यह ऐलान....

इस अवसर पर कमल मेहरा, नीरज मेहरा, कमलेश चंदोला, मनोहर मेहरा सहित आयोजक मंडल ने सभी अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। तीसरे दिन सोमवार को दिन में 1.30 बजे सीएम पुष्कर धामी के आगमन की तैयारी चल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें