

बिंदुखत्ता। डा० मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब बिक्रय की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुवा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिह राना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चैकिंग सन्दिग्ध वाहन व व्यक्ति, रोकथाम जुर्म जरायम एवं गश्त के दौरान एक व्यक्ति को फास्ट फूड की दुकान के काउंटर से दो पेटी में 59 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस कार्यवाही-दिनांक 13.09.2026 को कोतवाली लालकुवा चौकी बिंदुखत्ता पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग संदिग्ध वाहन,गश्त ,रोकथाम जुर्म जरायम शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान अभियुक्त विजय भट्ट पुत्र जय दत्त भट्ट निवासी चित्रकूट तिवारी नगर प्रथम बिंदुखत्ता थाना लाल कुआं जिला नैनीताल को इसकी दुकान भट्ट फास्ट फूड के काउंटर से दो पेटी में 59 टेट्रा पैक माल्टा मार्का देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्त विजय भट्ट के विरुद्ध थाना लालकुवा में FIR No. 136/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त विजय भट्ट को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा!
पुलिस टीम -*1-उप निरीक्षक गौरव जोशी प्रभारी चौकी बिंदुखत्ता 2- का0 प्रहलाद सिंह3- का0 दयाल नाथ 4- का0 वीरेन्द्र रौतेला
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *सेवा, सहभागिता और संकल्प से बनेगा विकसित उत्तराखंड* पढ़ें – कब से चलेगा सेवा संकल्प अभियान…
ब्रेकिंग न्यूज: *लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सियासती तूफान की आशंका*! *तो क्या चुनाव में होगा हिसाब किताब*! पढ़ें~ कौन होगा निर्दलीय…
ब्रेकिंग न्यूज: *भाजपा से उमेश शर्मा ने की दमदार दावेदारी*! पढ़ें~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…