Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *सेवा, सहभागिता और संकल्प से बनेगा विकसित उत्तराखंड* पढ़ें – कब से चलेगा सेवा संकल्प अभियान…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। सेवा से सुशासन और जनभागीदारी से विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ेगा कदम की थीम पर 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक जनपद में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

ADVERTISEMENTS

अभियान से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकसित उत्तराखंड के संकल्प को जनभागीदारी से मिलेगी नई गति। पढ़ें उत्तराखंड की बड़ी खबर ~। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा *विकसित उत्तराखंड@2047* के संकल्प को साकार करने की दिशा में जनभागीदारी को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के माध्यम से *सरकार की योजनाओं और नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ ही नागरिकों को सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और अन्य समाजोपयोगी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।

*मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने सोमवार को शासन के निर्देशों के क्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी* के नेतृत्व में राज्य सरकार ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ की भावना के अनुरूप योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

सेवा संकल्प अभियान इसी भावना को धरातल पर मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।शासन द्वारा अभियान के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए *मुख्य विकास अधिकारी को जनपद का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।* मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अभियान की गतिविधियों को आपसी समन्वय के साथ संचालित करने तथा निर्धारित कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में सियासती तूफान की आशंका*! *तो क्या चुनाव में होगा हिसाब किताब*! पढ़ें~ कौन होगा निर्दलीय...

*11 प्रमुख कार्यक्रमों के माध्यम से होगी व्यापक जनभागीदारी*मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 11 प्रमुख कार्यक्रम प्रस्तावित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, लाभार्थियों, अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल सरकारी कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि नागरिकों को विकास और सेवा की प्रक्रिया का सक्रिय भागीदार बनाना है। इसके अंतर्गत वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, शिक्षण एवं जागरूकता गतिविधियों सहित विभिन्न समाजोपयोगी कार्यों में जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

*‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ की भावना होगी साकार*सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा सेतु’ के तहत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

इसके साथ ही *स्वास्थ्य शिविर एवं बहुउद्देशीय शिविर* आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विभिन्न विभागीय सेवाओं से जोड़ा जाएगा। विशेष रूप से ऐसे पात्र लोगों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा, जो किसी कारणवश अभी तक योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं कर पाए हैं।

*सरकार की उपलब्धियां और लाभार्थियों की सफलता की कहानियां भी होंगी प्रमुखता से प्रदर्शित*मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से नागरिकों के जीवन में आए वास्तविक सकारात्मक बदलावों को भी सामने लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *12वीं बार मुकेश बोरा निर्विरोध निर्वाचित*! फिर से चेयरमैन बनना तय! पढ़ें= दुग्ध समिति चुनाव अपडेट... और पढ़ें किसने हराया पूर्व चेयरमैन को...

लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को प्रमुखता से प्रस्तुत कर यह बताया जाएगा कि किस प्रकार सरकारी योजनाएं लोगों के जीवन में आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी स्तर पर बदलाव ला रही हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों एवं जनहितकारी पहलों की जानकारी भी व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाई जाएगी, ताकि आम नागरिक सरकार की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों से भली-भांति परिचित हो सकें।

*सेवा, सहभागिता और संकल्प से बनेगा विकसित उत्तराखंड*

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ विकसित उत्तराखंड की दिशा में आगे बढ़ने के लिए सरकार और समाज दोनों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सेवा संकल्प अभियान इसी साझी जिम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करेगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान आयोजित होने वाली प्रत्येक गतिविधि का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और अधिक से अधिक नागरिकों को इससे जोड़ा जाए।

उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से सेवा को जनआंदोलन का स्वरूप देने, सरकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने और नागरिकों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में जनपद के समस्त जिलास्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों को अभियान से संबंधित गतिविधियों की रूपरेखा तैयार कर निर्धारित समयावधि में प्रेषित करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें