Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: #गैस सिलेंडर में लगी आग#! #दो बहिनें बाल बाल बची#! पढ़ें~ बिंदुखत्ता अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉
Oplus_131072

बिंदुखत्ता। यहां राजीव नगर में बुद्धिबल्लभ के आवास में गैस सिलेंडर के रिसाव से आग लग गई लेकिन कोई जन हानि नहीं हुई जिससे परिवार ने राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTS

परिवार के मुखिया अस्पताल में मौजूद थे। घर में उनकी दोनों बेटियां थीं। आग लगते ही दोनों किसी तरह बाहर निकल आईं और बाल-बाल बच गईं।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे घर पर नया गैस सिलेंडर लगाया गया था। बताया गया कि सिलेंडर के वाल्व की पिन निकलने से गैस का रिसाव शुरू हो गया। इसी दौरान घर के मंदिर में जल रहे दीपक के संपर्क में गैस आने से अचानक आग भड़क उठी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *ज्योतिष के पुरोधा गंगा दत्त उप्रेती नहीं रहे*! पढ़ें~ गौलापार चोरगलिया अपडेट...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ही देखते आग इतनी विकराल हो गई कि रसोई में रखा सिलेंडर आग के गोले में बदल गया और उछलकर बरामदे में जंपिंग से पहुंच गया।

आग की लपटें देखकर दोनों बेटियां घर से बाहर निकल आईं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।


घटना की सूचना मिलते ही बिंदुखत्ता चौकी इंचार्ज गौरव जोशी टीम सहित व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से फ्रिज बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका कंप्रेसर भी फट गया।

आग में टीवी, फ्रिज, पंखे, बिजली की वायरिंग, बिस्तर, बर्तन समेत घर का अन्य सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल वास्तविक नुकसान का आकलन किया जा रहा है। लोगों ने बताया गैस सिलेंडर की पिन खराब होने से घटना घट सकती है! इसकी जांच होनी ही चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  मिशन 2027 का शंखनाद: देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय बना 'इलेक्शन वॉर रूम', आज जारी होगा धामी सरकार का 5 साल का रिपोर्ट कार्ड


घटना की जानकारी मिलने पर सुरुचि इंडियन गैस सर्विस, लालकुआं के संचालक पंकज सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद प्रथम दृष्टया रेगुलेटर के सही तरीके से फिट न होने के कारण गैस रिसाव की आशंका जताई। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।


परिजनों के अनुसार परिवार पहले से ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है। बुद्धि बल्लभ जोशी की पत्नी अस्पताल में भर्ती हैं और अब अग्निकांड में घर का अधिकांश सामान जल जाने से परिवार के सामने नई परेशानी खड़ी हो गई है।

राजीवनगर बोरिंगपट्टा के समस्त उपस्थित लोगों ने प्रशासन से घटना की जांच कराकर नुकसान का आकलन करने और पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें