

बिंदुखत्ता। आज यहां इंद्रानगर प्रथम स्थित श्री कृष्ण करुणा नाम संकीर्तन समिति धाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पूर्व झांकी निकाली गई और संकीर्तन समिति के हजारों भक्तों ने विशाल शोभायात्रा निकाली जो धाम से इंद्रानगर द्वितीय मां पूर्णागिरि मंदिर ट्रॉली लाइन, भगवती मंदिर होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंची।

इस विशाल शोभायात्रा में महिलाओं ने भगवान श्री कृष्ण लीला की तर्ज पर जबरदस्त भजनों से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में चार चांद लगाए। जमकर महिलाओं ने नृत्य किया।







बहुत लंबी शोभायात्रा होने के बावजूद महिलाओं के उत्साह में और प्रभु के प्रति अटूट आस्था में कोई कमी नहीं देखी गई। बूढ़े बच्चे जवान सभी कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होकर भजनों का आनंद ले रहे थे।
श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की पूर्व बेला पर आज विशाल शोभायात्रा में महिलाओं ने भगवत नृत्य कर नया इतिहास रच डाला! इस अवसर पर जगह जगह लोगों ने फल और पानी की व्यवस्था की थी।
इस शोभायात्रा में आस्थावानों की भीड़ इस कदर भगवान के प्रति आस्था में लीन नजर आ रही थी मानो आज भी भगवान श्री कृष्ण धरती पर मौजूद हैं और वह उनका दुःख दूर करने वाले हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *राजस्व गांव घोषित करने के लिए जन जागरण अभियान जारी*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…देखें vdo
देहरादून:जिले से बाहर पशुओं को लाने व ले जाने पर रोक, लम्पी रोग के बढ़ते प्रकोप से हरकत में आया प्रशासन…
ब्रेकिंग न्यूज: *श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी पूरी*! आज निकलेगी विशाल कलश यात्रा! पढ़ें ~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…