

नैनीताल/हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प के तहत उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार के दिशा-निर्देश एवं अध्यक्षता में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

प्रदेश के युवा एवं यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाते हुए उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार के दिशा-निर्देश एवं अध्यक्षता में हल्द्वानी एवं आसपास के क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं स्वयंसेवी संस्थानों में बच्चों के बीच सेवा, शिक्षा, संस्कार एवं बाल अधिकारों से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कारगिल शहीद स्वर्गीय मुकेश जीना राजकीय इंटर कॉलेज दोगड़ा में सेवा संकल्प दिवस के अवसर पर बच्चों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार ने बच्चों को स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं बाल अधिकारों के संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

रजवार एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, कॉपियां एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री भी वितरित की गई।
बच्चों के बीच सेवा, संस्कार एवं संकल्प की भावना के साथ मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की गई।
इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य खीमानंद भट्ट , जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पंकज सूर्या , क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि गौरव रमोला , उपप्रधान कौशल जीना, उपप्रधान सुरेंद्र सूर्या , पूर्व प्रधान राजेंद्र सजवाण , विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष चंद्रा बिष्ट , अभिभावक-शिक्षक संघ अध्यक्ष कैलाश जीना , कार्यक्रम संचालक गौरी शंकर जोशी , जगदीश चुपाल , मनोज गोयल , मनोज गोस्वामी , उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, अन्य स्कूल प्रबंधन के लोग एवं क्षेत्रीय मातृशक्ति उपस्थित रही।
इसी क्रम में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय नैन सिंह मेहरा राजकीय इंटर कॉलेज आमिया में भी सेवा संकल्प दिवस के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस मनाया गया।
बच्चों के बीच केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की गई। उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार ने कहा कि बच्चों का सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण में शिक्षा प्राप्त करना उनका अधिकार है।
बाल अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ प्रत्येक बच्चे को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प दिवस का उद्देश्य बच्चों के बीच सेवा, संस्कार, शिक्षा, सुरक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
इस अवसर पर बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा एवं बाल अधिकारों के संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं तथा बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, कॉपियां एवं आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य जिया लाल यादव , मंच संचालन राजेश वर्मा, संजय पांडे, नवीन चंद्र जोशी, कैलाश चंद्र तथा दीप पंत उपस्थित रहे।
हल्द्वानी में वीरांगना संस्थान द्वारा संचालित केंद्र में भी सेवा संकल्प दिवस के अवसर पर भिक्षावृत्ति एवं कूड़ा बीनने जैसी परिस्थितियों को छोड़कर शिक्षा की राह पर आगे बढ़ रहे जरूरतमंद बच्चों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिवस मनाया गया।
उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार द्वारा आज बच्चों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पैरों में पहनने के लिए चप्पलें, नोटबुक, पठन-पाठन सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर बच्चों को वितरित की गई।
श्री रजवार द्वारा संस्थान के बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग एवं जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य किया जाता है। इस अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।
बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान के बीच सेवा संकल्प दिवस की भावना के अनुरूप सेवा कार्य किया गया। इस अवसर पर संस्था वीरांगना संस्थान की संस्थापिका गुंजन बिष्ट अरोड़ा , पूनम बिनिवाल , मोनिका मौर्य , मानस जोशी आदि उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि वीरांगना संस्थान विगत 15 वर्षों से इन बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का सराहनीय कार्य कर रहा है।
बाल भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम जैसी परिस्थितियों से बच्चों को बाहर निकालकर उन्हें शिक्षा, संस्कार एवं बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश सिंह रजवार ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य बच्चों के बीच सेवा, संस्कार, शिक्षा, सुरक्षा एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण, शिक्षा और अपने अधिकारों की जानकारी मिले, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक कदम बढ़ाना ही सेवा संकल्प दिवस की वास्तविक सार्थकता है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
काठगोदाम-नैनीताल रोपवे 28 सौ करोड़ रुपये की लागत से बनेगा! रोपवे की लंबाई 14.9 किलोमीटर होगी, जिसमें 58 टावर लगेंगे! पढ़ें~ प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में संपन्न बैठक अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *यूं ही नहीं कहा जाता उत्तराखंड को देव भूमि*! पढ़ें~ आस्था…
ब्रेकिंग न्यूज: *मशीनों पर फूल चढ़ाकर आगे बढ़ जाएं* तो पर्व का आधा अर्थ ही समझ पाएंगे*! पढ़ें~विश्व कर्मा पूजा को लेकर खास अपडेट…