Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

भारी मात्रा में देशी और कच्ची शराब व बिक्री के रू 4700 सहित दो तस्कर दबोचे! पढ़ें गौरव जोशी की टीम ने कहां दबोचा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्दूचौड। चौकी पुलिस टीम ने 60 पाउच कच्ची शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार। प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल के द्वारा जनपद नैनीताल में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों के विरुद्धआवश्यक कार्यवाही किए जाने हेतु समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS

प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, श्रीमती संगीता क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में शांति/कानून व्यवस्था अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान राम सिंह दानू उर्फ रामू पुत्र प्रताप सिंह दानू निवासी इंद्रानगर I बिंदुखत्ता थाना लालकुआं जिला नैनीताल उम्र 28 वर्ष को गोला गेट के पास हल्दूचौड से 60 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित बनाने के लिए 20 नवंबर से चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे गहन जांच

गिरफ्तारी टीम

1- उ0नि0 गौरव जोशी प्रभारी चौकी हल्दूचौड़

2- कांस्टेबल गुरमेज सिंह

3- कांस्टेबल अनिल शर्मा

4- कांस्टेबल मनीष कुमार कोतवाली लालकुआं

इसके साथ ही चौकी हल्दूचौड लालकुआं पुलिस टीम ने 62 पव्वे देशी शराब मय अवैध शराब बिक्री के रू 4700/- के साथ एक शराब तस्कर को और किया गिरफ्तार।

चैकिंग के दौरान कुंवर जीत बाजपेई पुत्र स्वर्गीय दिनेश चंद्र वाजपेई निवासी मोहब्बत नगर थाना महलगंज जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार विनोद जोशी निवासी मोटा हल्दु थाना लालकुआं जिला नैनीताल उम्र 24 वर्ष को मोटाहल्दू रेलवे क्रॉसिंग के पास 62 पव्वे अवैध देशी शराब और अवैध शराब बिक्री के रू 4700 के साथ गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कुमाऊं के लोकप्रिय गायक स्वर्गीय प्रहलाद मेहरा को श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे सीएम और राज्यपाल*! पढ़ें ~ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

गिरफ्तारी टीम*1- उ0नि0 गौरव जोशी प्रभारी चौकी हल्दूचौड़

2- कांस्टेबल गुरमेज सिंह

3- कांस्टेबल अनिल शर्मा

4- कांस्टेबल मनीष कुमार कोतवाली लालकुआं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें