

भीमताल। उत्तराखण्ड सहित अन्य शहरों के पर्यटको को भा रहे भीमताल सरस बाजार के उत्पाद यह बात भीमताल ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट ने कही है उन्होंने कहा भीमताल सरस बाजार को आकर्षक बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
भीमताल ब्लॉक कार्यालय में जनसंवाद दिवस में ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट ने जनसमस्याओं को सुन विभागीय अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए।
जनसंवाद में विद्युत, पेयजल, मनरेगा, राशन कार्ड, सहित अनेकों समस्याओं को लेकर ग्रामीण पहुंचे, विभागीय अधिकारियों को मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए साथ ही ब्लॉक प्रमुख ने सरस बाजार भीमताल का जायजा लिया।
उन्होंने कहा सरस बाजार का हुआ कायाकल्प सरस बाजार को सुंदर स्वरूप व आकर्षक बनाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। ताकि स्थानीय समूह महिलाओं के रोजगार को बढ़ाया जा सके। यहां पर अनेकों शहर के लोग स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिए पहुंच रहे है।
प्रमुख ने कहा सरस को बेहतर स्वरूप देने के लिए आगे भी निरंतर प्रयास किया जायेगा। इस दौरान बीडीसी कमल गोस्वामी, प्रधान गणेश जोशी, कमलेश आर्य,पूरन भट्ट, लक्ष्मण गंगोला, इंदर मेहता, गोपाल बिष्ट, नवीन क्वीरा, प्रकाश शर्मा, ईश्वरी दत्त , कृष्णा पलड़िया, प्रदीप त्यागी, दुर्गा दत्त, बीडीओ महेश्वर अधिकारी, लता सुयाल, हर्षिता सनवाल, शकुंतला नेगीसहित अन्य ग्रामीण समूह की महिलाएं उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें





Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री