Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल ब्लॉक में एक और महिला को बाघ ने बनाया निवाला! पढ़ें कहां की है घटना…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। यहां बाघ का आतंक बढ़ता जा रहा है। अभी सूचना मिली है की ग्राम सभा पिनरौ के तोक डोब में बाघ द्वारा भुवन चंद्र की पत्नी पर हमला कर दिया गया है। जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।

ADVERTISEMENTS

ब्लॉक प्रमुख ने कहा है कि मेरा क्षेत्र के लोगों से निवेदन है कि इस समय सभी लोग एकजुट रहें और विभागीय अधिकारी से आग्रह है कि इस नरभक्षी तेंदुआ या बाघ का जल्द से अंत करें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी किनारे रहने वाले कर रहे रातों को जागरण*! भू कटाव तेज! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट...

बताते चलें ब्लॉक भीमताल में लगातार लोगों को बाघ अपना निवाला बना रहा है मलुआताल के बाद ग्राम पंचायत पिनरो में गुलदार द्वारा दो महिलाओ पर हमला कर एक महिला को आज फिर जान से मारने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है । इससे पूर्व भी एक महिला की जान चली गई है।

ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट जी द्वारा जिलाधिकारी व विभागीय अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर घटना की जानकारी देते हुए तत्काल गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने के आदेश जारी करने की माग की है ।

परिवार को मुआवजा देने गुलदार को पकड़ने व सभी क्षेत्र वासियों से सावधानी बरतने की अपील । ब्लॉक प्रमुख ने कहा शासन प्रशासन यदि तत्काल इसे मारने के आदेश नही देता है तो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वच्छ पेयजल ही पीने की ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने की अपील*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें