

लालकुआं। भीषण गर्मी से आम जनता बेहाल है वहीं बिजली कटौती ने लोगों को पीने के पानी के लिए तक मोहताज कर दिया है लेकिन किसी भी जन प्रतिनिधि को जनता से कोई लेना देना नहीं रह गया है जिससे जनता बदहाली का जीवन जीने को मजबूर दिख रही है।
आज पूरे दिन सबसे ज्यादा गर्मी रही वहीं पूरे दिन बिजली कटौती करके बिजली विभाग ने लोगों को पानी के लिए तक तड़फता छोड़ दिया जिससे आम आदमी बदहाल है।
लोगों को पीने का पानी तक इस गर्मी में नहीं मिला जो शर्म की बात है। तमाम नेता इस क्षेत्र में वोट मांगने तो घर घर आते हैं लेकिन आज किसी के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही थी।
भीषण गर्मी में लोग पीने के पानी को तक तरस गए लेकिन किसी नेता ने जहमत नहीं उठाई कि वह बिजली विभाग में फोन करे और लोगों को पानी पिलाने का इंतजाम कर सके।
लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी गुस्सा देखा जा रहा है वहीं जनप्रतिनिधियों की चुप्पी भी कम शर्मनाक नहीं है। लोग पीने के पानी को तक आज तरस रहे थे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश…
ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर…