Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

मलिक बगीचा में स्वीप टीम की दस्तक! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

स्वीप टीम का तथाकथित मलिक का बगीचा नाम से जाने जाने वाले क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान

ADVERTISEMENTS

स्वीप टीम हल्द्वानी ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के तथा कथित मलिक का बगीचा,गफूर बस्ती, ढोलक बस्ती और नई बस्ती शिवगोपाल मंदिर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

स्वीप कॉर्डिनेटर डॉ सुरेश भट्ट और मोनिका चौधरी ने मतदाताओं से आगामी चुनावों में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक की भागीदारी मतदान से ही होती है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *तीन दिन बंद रहेगा बैंकों का कारोबार*! निपटा लें जरूरी काम! पढ़ें~ क्या है जानकारी...

अतः हर मतदाता को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस अवसर पर मतदाताओं ने शपथ ली कि वे लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए लोकतांत्रिक मर्यादाओं को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

स्वीप टीम ने मतदाता पहचान पत्र बनाने, नाम हटाने एवं संशोधन की जानकारी भी दी। इस अवसर पर महबूबा आलम, नईम, नियाज बानो, मंसूर अली सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें