

नैनीताल। यूसीडीफ के प्रशासक रहे और नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा के फरार होने के कारण पुलिस ने उसके हल्द्वानी मुखानी स्थित व मुक्तेशर के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है।
धारा 376 व पास्को के तहत मुकेश बोरा पर मामला पंजीकृत किया गया है। कर्मचारी महिला व उसकी बेटी की तरफ से दर्ज मामले में मुकेश बोरा फरार चल रहा है।
पहले तो पूरे मामले को मुकेश बोरा साजिश करार दे रहा था लेकिन जब जांच धरातल पर हुई तो मामला सत्य पाया गया। अब पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा कर दिया है और जल्द गिरफ्तार न होने की स्थिति में मुकेश बोरा की कुर्की होगी।
इधर इस हाई प्रोफाइल मामले को लेकर तमाम तरह की चर्चा हो रही है, मुकेश बोरा ने जिस तरह अपने रसूख का इस्तेमाल किया उसकी काली करतूत सामने आने लगी हैं।
निर्माण कार्य में निविदा प्रक्रिया भी विवाद में आ गई है, अपने चहेते ठेकेदारों को काम दिए जाने का मामला भी सुर्खियों में आया है, कई तरह की अनियमितताएं सामने आने से मुकेश बोरा का राजनीतिक भविष्य चौपट होने लगा है।
विधवा महिला की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच की तो मामला तह तक पहुंच गया और मुकेश बोरा पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश…
ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर…