Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

मुकेश बोरा प्रकरण पर मचा घमासान! पुलिस असमंजस में! जांच हुई तेज! 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने दी आत्मदाह की धमकी! पढ़ें बोरा समर्थक क्या कहते हैं…विरोधी हुए एक

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। बलात्कार के आरोपी मुकेश बोरा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं आज पीड़ित महिला ने गिरफ्तारी नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी देते हुए कहा है कि पुलिस को सारे साक्ष्य मिल गए हैं इसके बावजूद आरोपी खुला घूम रहा है जिससे वह अपने बच्चों को स्कूल भी नहीं भेज पा रही है।

ADVERTISEMENTS

पीड़ित महिला ने कहा है मुकेश बोरा को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह लालकुआं कोतवाली में आत्मदाह करने को बाध्य होगी जिसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम...

इधर मुकेश बोरा और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग तेज हो गई है विभिन्न हिस्सों से विरोध प्रदर्शन करने लालकुआं लोग पहुंच रहे हैं!

मुकेश बोरा के पक्ष में भी उसके समर्थकों ने प्रदर्शन किया और ज्ञापन देकर इसे साजिश बताया है।

इधर पूर्व अध्यक्ष भरत नेगी ने भी सरकार और प्रशासन से तत्काल मुकेश बोरा को गिरफ्तार करने की मांग की है! युवा नेता रोहित दुम्का ने कहा है बलात्कारी मुकेश बोरा के सभी आरोप निराधार हैं जब अपराधी पकड़ा जाता है तो वह इसे साजिश बताया करता है।

उन्होंने कहा सारे प्रमाण मिल गए हैं होटलों की इंट्री मिल गई है इसलिए पुलिस को जल्द आरोपी मुकेश बोरा और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार करना चाहिए जिससे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा धरातल पर जीवित रह सके।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क...

इस प्रकरण को लेकर आजकल लालकुआं में खासा भूचाल आया है! दुग्ध उत्पादक की समस्या दूर करने का जिम्मा जिसका है वह कर्मचारियों को नियमित करने का झांसा देकर अपराध करे तो दुग्ध उत्पादक के लिए बेहद चिंता का विषय है! आरोप सिद्ध हो जाता है तो ये नैनीताल दुग्ध संघ के इतिहास में एक काला अध्याय होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें