Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

मुन्ना सिंह चौहान के करीबी और पूर्व राज्यपाल की समधन का निधन! बिंदुखत्ता भूमि आंदोलन के नेता पूर्व विधायक प्रत्याशी स्वर्गीय भगवान सिंह बसनायत की धर्म पत्नी का निधन! पढ़ें शोक समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता/लालकुआं। धारी विधान सभा क्षेत्र से उत्तराखंड जनवादी पार्टी के टिकट पर विधायक का चुनाव लडने वाले बिंदुखत्ता भूमि आंदोलन के नायक रहे स्वर्गीय भगवान सिंह बसनायत की धर्म पत्नी का आज लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

ADVERTISEMENTS

बताते चलें पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की भतीजी स्वर्गीय भगवान सिंह बसनायत के बड़े पुत्र मनोज की वधु है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कॉक्रोचों से हिला सिंहासन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का त्यागपत्र*! पढ़ें: क्या अब खत्म होगा आंदोलन...

स्वर्गीय भगवान सिंह बसनायत के समाजिक संगठनों में शामिल होने पर उनकी धर्म पत्नी का भी महत्वपूर्ण योगदान हुआ करता था और वह स्वयं समाज सेविका थीं।

श्रीमती बसनायत के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों की तादाद सैकड़ों में है। भाजपा विधायक और जनवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान, विधायक डा मोहन बिष्ट, पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, समाज सेवी किरन डालाकोटी, पूर्व विधायक प्रत्याशी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, कांग्रेस नेता, हरेंद्र बोरा, पूर्व विधायक प्रत्याशी चंद्रशेखर पाण्डेय, पूर्व विधायक प्रत्याशी कुंदन सिंह मेहता, कांग्रेस नेता राजेंद्र खनवाल, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा पूर्व चेयरमैन लाल चंद्र सिंह, पवन चौहान, कैलाश पंत, प्रेस क्लब अध्यक्ष जीवन जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष बोरा मिथुन, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र नाथ गोस्वामी, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री धर्म सिंह, भाजपा नेता राम सिंह पपोला, नवीन पपोला, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, पूर्व डेरी निदेशक भगवान धामी, देवी दत्त पाण्डेय, प्रमोद कालोनी, रूप सिंह जीना, डा बीडी पाण्डेय, राजेंद्र सिंह, समाज सेवी उमेश सिंह बिष्ट, अर्जुन नाथ गोस्वामी, विधायक प्रतिनिधि सोनू पाण्डेय सहित अनेकों लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *बिंदुखत्ता में वन विभाग ने बांटे पांच सौ फलदार/छायादार पेड़*! पढ़ें : किस-किस ने किया प्रतिभाग...

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें