Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारी की हुई समीक्षा! पढ़ें कमिश्नर क्या बोले…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के अध्यक्ष गणेश सिंह मर्ताेलिया ने आयुक्त कार्यालय में बैठक कर आगामी परीक्षाओं की तैयारियों के सम्बन्ध में दिये दिशा निर्देश।

ADVERTISEMENTS Ad

श्री मर्तोलिया ने कहा कि परीक्षा में शामिल सभी अधिकारियों को समन्वय बनाते हुए कार्य करना होगा। उन्होेंने कहा नकल विहिन परीक्षा कराना आयोग की प्राथमिकता है कोताही होने पर सम्बन्धितोें के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

उन्होंने कहा परीक्षा से पूर्व नोडल अधिकारी, सैक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस जोनल अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों की तैनाती करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एएसपी हरबंश सिंह को निर्देश दिये कि शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु परीक्षा केन्द्रों में पुरूष एवं महिला बल की तैनाती करना सुनिश्चित करें ।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: "किच्छा में 35 लाख की अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार*! पढ़ें कहां से लाकर करते थे कारोबार...

साथ ही परीक्षा से पूर्व आसपास के होटलों, कोचिंग संस्थानो की निगरानी के साथ ही परीक्षा केन्द्रों में फ्रिस्किंग तलाशी हेतु पुलिस कर्मियों की व्यवस्था करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर परिधि में धारा 144 लागू किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग यातायात व्यवस्था के साथ ही बार्डर पर चैकिंग करना सुनिश्चित करेेें। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्रोें में एक पर्यवेक्षक की तैनाती की जाए साथ ही कक्ष निरीक्षकों द्वारा कक्ष के सभी अभ्यर्थियों की बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है।

उन्होनेे कहा सभी परीक्षा केन्द्रों पर जैमर एवं सीसीटीवी कैमरा की शतप्रतिशत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्री मर्तोलिया ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में नियुक्त किए गए कक्ष निरीक्षकों, परीक्षा प्रभारी, कन्ट्रोल रूम कर्मियों एवं अन्य सहकर्मियों का सत्यापन अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल *ब्लॉक प्रमुख *डॉ हरीश बिष्ट* और रोटरी क्लब की मेहनत रंग लाई! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

श्री मर्तोलिया ने बैठक में अधिकारियों से कहा कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु आयोग के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कडाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

बैठक मंे आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी डा0 योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, कोषाधिकारी हेम काण्डपाल,एएसपी हरबंश सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें