Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

राजस्व गांव के लिए जनता में होने लगी फिर से हलचल! विधायक पर जनता को गुमराह करने का आरोप… *हाल ए लालकुआं विधानसभा* लोकसभा चुनाव निकट 2024 … जनता में नाराजगी

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता । अब राजस्व गांव को लेकर फिर से एक बार जनता जागने लगी है और सरकार से मौलिक अधिकारों की मांग कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

गत दिवस आहूत सर्वदलीय बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक इस गांव को राजस्व गांव नहीं बनाया गया जबकि हर चुनाव में इसे हसीन सपने दिखाए जाते हैं।इस बैठक में लोगों ने कहा लोकसभा चुनाव से पूर्व इसे राजस्व गांव घोषित किया जाए।जिससे जनता को उसके मौलिक अधिकार मिल सकें!

लोगों ने कहा केन्द्र और राज्य सरकार से जनता उम्मीद करती है कि वह जनता की समस्या का समय रहते समाधान करे जिससे एक लाख की आबादी को मौलिक अधिकार मिल सकें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट *ऑपरेशन प्रहार* का कहर*! दो अपराधी मुठभेड़ में दबोचे! पुलिस पर फायर झोंककर भाग रहे थे! पढ़ें अपराधी कहां के हैं...

बैठक में पूर्व सूबेदार कुंदन सिंह मेहता ने कहा जरूरत पड़ी तो आन्दोलन होगा, राजेन्द्र खनवाल ने कहा समय रहते हल होना जरूरी है, मीना कपिल ने कहा जनता के सपनों को साकार करने के लिए मजबूत पहल शुरु करनी होगी। विभिन्न नेताओं सहित चार पांच दर्जन लोगों ने बैठकर इस समस्या पर चिंतन मनन किया और सीएम पुष्कर धामी सरकार से मांग की है कि वह जनता की बुनियादी सुविधाओं को बहाल करने के लिए इसे शीग्र राजस्व का दर्जा दे।

जनता ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर आरोप लगाया है कि वह जनता को गुमराह कर राजस्व गांव से दूर दूसरी दिशा में धकेलने का असफल प्रयास कर रहे हैं। जबकि जनता राजस्व गांव से कम पर मानने को राजी नहीं है क्योंकि नगर पालिका परिषद बनने के बाद जब राजस्व गांव के नाम पर वापसी हुईं तो अब वादा निभाया जाना चाहिए

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: सड़क निर्माण में बाधक बन रहे मंदिर को अन्यत्र किया स्थापित! पढ़ें उधमसिंह नगर अपडेट...

लोगों ने कहा आम जनता के बीच जनप्रतिनिधियों ने जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में घोषणा कर कहा था कि जल्द राजस्व गांव बनेगा लेकिन चुनाव की रणभेरी बजने वाली है कहां गया वादा ?

लोग बोले जनता का ठीकरा जनता के सिर फोड़ने के लिए अर्जुन नाथ को मोहरा बनाया गया है जिससे असफलता का ठीकरा भी स्थानीय के सिर ही फूटे!

इस अवसर पर अधिकांश लोग सीएम पुष्कर धामी सरकार से उम्मीद वाले दिखे!

पूर्व विधायक का चुनाव लडे भाजपा नेता सीएस पाण्डेय ने कहा सरकार के संज्ञान में मामला है इसके लिए सीएम पुष्कर धामी सरकार उचित पहल करेगी। उन्होंने कहा एक प्रतिनिधि मण्डल इसके लिए मिलेगा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें