Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

रानीबाग में डेंगू वायरस का प्रकोप! ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने किया दवा का छिड़काव! पढ़ें कितने लोग हैं प्रभावित…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। रानीबाग में डेंगू का प्रकोप होने से ब्लॉक प्रमुख ने गांव में कारवाई फॉगिंग! भीमताल ब्लॉक में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डाo हरीश सिंह बिष्ट के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग का कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी किनारे रहने वाले कर रहे रातों को जागरण*! भू कटाव तेज! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट...

ब्लॉक के रानीबाग में कई लोग डेंगू से प्रभावित हैं ब्लॉक प्रमुख ने रानीबाग गांव में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए क्षेत्र में फॉगिंग का कार्य करवाया साथ ही दोगड़ा, ज्योलिकोट के सार्वजनिक स्थानों पर फॉगिंग का कार्य किया गया।

डाo बिष्ट ने कहा फॉगिंग से ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते डेंगू प्रकोप से राहत मिलेगी ब्लॉक के सार्वजनिक क्षेत्रों में फॉगिंग का बीड़ा उठाया है उन्होने सभी से आस पास स्वच्छता रखने की अपील भी की।

ब्लॉक के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर फॉगिंग का कार्य किया जायेगा। साथ ही जल स्रोतों में क्लोरीन का भी छिड़काव किया गया ब्लॉक के सभी जनप्रतिनिधियो से अपील की वह अपने-अपने गांव के स्रोतों में क्लोरीन छिड़काव के लिए ब्लॉक कार्यालय से क्लोरीन प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वच्छ पेयजल ही पीने की ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने की अपील*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

रानीबाग में प्रेमा देवी, दीवान सिंह, इंद्रा देवी नंदन सिंह गोनी , हिमांशु गोनी, राजन सिंह गोनी केशर सिंह, बिशनी देवी सहित अन्य लोग डेंगू से प्रभावित हैं।

फॉगिंग में प्रधान कलावती थापा,पवन साह, बीडीसी मनीष गोनी, पंकज रावत, नवीन अनेरिया,सूरज जीना, सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें