Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर वाले मावा आड़ती के यहां छापेमारी कर अवैध रूप से भण्डारण किये गए खोए को (मावा) पकडा! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। खाद्य पदार्थों में मिलावट खोरों के खिलाफ व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जायेगा साथ ही मिलावटखोरी में लिप्त पाये जाने पर सम्बन्धितों के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

ADVERTISEMENTS

आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को रामलीला मोहल्ला स्थित पूर्णानन्द, अम्बादत्त फुलारा रामनगर वाले मावा आड़ती के वहां छापेमारी कर अवैध रूप से भंडार किये मावा पकडा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *पुस्तैनी जमीन के विवाद में भाई ने ही ले ली भाई की जान*! पढ़ें~ क्या है पूरा मामला...

निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री रावत ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार को मावे के सैम्पल लेने के साथ ही जिन स्थानों से यह मावा लाया जाता है उन स्थानों पर मावा बनाने की व्यवस्था भी चैक करने के निर्देश मौके पर दिये। उन्होंने कहा सैम्पल फेल होने पर आडती के खिलाफ कठोर जुर्माने के साथ ही मुकदमा भी दर्ज किया जायेगा।

आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान पाया कि मावा काफी मात्रा में भूमि में रखा गया था और साफ सफाई का कोई प्रबन्ध भी नही था साथ ही दुकान में मावा बडी मात्रा में काफी पुराना रखा गया था। जिस पर आडती से मावा के बिल प्रस्तुत करने को कहा गया पर वह बिल भी नही दिखा पाया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मौसम विज्ञान क्या कह रहा है*! देखें ~ मौसम विभाग की अपडेट...

पूर्णानन्द, अम्बादत्त फुलारा आडती द्वारा लाईसेंस में दुकान में पता भोलानाथ गार्डन का था जबकि वर्तमान में कारोबार रामलीला मोहल्ला से किया जा रहा है।

जिस पर आयुक्त ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि लाईसेंस की जांच की कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

निरीक्षण में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें