Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

लाइफ सेविंग एवं बेसिक क्याकिंग प्रशिक्षण शुरू! पढ़ें क्या है उद्देश्य…

Ad
खबर शेयर करें 👉

भीमताल। आज यहां उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा स्थानीय युवाओं के लिए प्रथम बार भीमताल झील में आयोजित लाइफ सेविंग एवं बेसिक क्याकिंग प्रशिक्षण का शुभारम्भ शुक्रवार को बतौर मुख्य अतिथि प्रबन्ध निदेशक कुमाऊ मण्डल विकास निगम डा० संदीप तिवारी द्वारा क्याकिंग सेन्टर भीमताल में किया गया।

ADVERTISEMENTS

डॉ तिवारी ने कहा कि उत्तराखण्ड पर्यटन द्वारा उत्तराखण्ड के बेरोजगार युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के साहसिक प्रशिक्षण करवाये जा रहे है, जिससे युवाओं को भविष्य में स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होगें तथा उत्तराखण्ड के विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण होने वाली आपदाओं में इन प्रशिक्षित युवाओं को राहत एवं बचाव कार्यो में बेहतरीन उपयोग किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण...

उन्होंने प्रशिक्षणर्थियों को शुभकामनायें देते हुये भविष्य में क्याकिंग सेन्टर भीमताल को विकसित कर यहाँ पर निरन्तर क्याकिंग कोर्सों का सुचारू संचालन किये जाने पर जोर दिया। प्रशिक्षण उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय जल कीडा संस्थान गोवा के माध्यम से करवाया जा रहा है।

राष्ट्रीय जल कीडा संस्थान गोवा के प्रशिक्षक समीर कोसवे द्वारा अवगत कराया गया कि प्रशिक्षण के दौरान 5 दिन लाइफ सेविंग, सी०पी०आर० का प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा आगामी 5 दिन बेसिक क्याकिंग का प्रशिक्षण भीमताल झील में दिया जायेगा।

इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भण्डारी, बलवन्त सिंह कपकोटी, भूपेन्दर सिंह, राष्ट्रीय जल किडा संस्थान गोवा से समीर कोसवे एवं नयन मिश्रा आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *मुख्य कोषाधिकारी ने की सेवा निवृत कर्मचारियों संग गुफ्तगू*! पढ़ें~ क्या दिए निर्देश...
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें