

लालकुआं। गूलरभोज और लालकुआं रेलवे स्टेशनों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस की टीमों ने मृतक की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं, हालांकि देर शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गूलरभोज स्टेशन मास्टर ने व्हाट्सएप के जरिए पुलिस को सूचना दी कि सिडकुल हाल्ट और गूलरभोज रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 9/4-3 के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही टीपी नगर चौकी पुलिस (हल्द्वानी) और जीआरपी लालकुआं चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान आरपीएफ की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल व्यक्ति को तुरंत राजकीय सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चूंकि दुर्घटना स्थल सिविल पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए मामले की अग्रिम कानूनी कार्रवाई टीपी नगर चौकी, हल्द्वानी पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर मृतक की पहचान जुटाने में लगी हुई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *तो क्या अब स्टोन क्रशर भी हटेंगे आबादी से* ? पढ़ें~ सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा…
ब्रेकिंग न्यूज: *श्रम विभाग के कैंप में सुबह से ही लगी भीड़*! कालिका मंदिर अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *पीयूष जोशी* के सामूहिक प्रयास रंग लाए! अनाथ बच्ची को मिला सहारा हुई पिथौरागढ़ रवाना! पढ़ें खास अपडेट…