


बिंदुखत्ता। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आज सक्रिय भूमिका निभाने वाले भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डेय ने गौला नदी किनारे बसे लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और भू कटाव वाले क्षेत्रों का भ्रमण किया।
उन्होंने कहा इसमें बीचों बीच खुदान कर क्विनिट बन जाने से भू कटाव रुकेगा। सेवा निवृत सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग चंद्र शेखर पाण्डेय ने कहा टेक्निकल रूप से कार्य कर इसे रोका जाएगा वह उसके लिए स्थनीय स्तर पर प्रयास करेंगे और शासन प्रशासन को भी अपनी राय भेजेंगे।
उन्होंने रावत नगर और इंद्रा नगर के सभी प्रभावित परिवारों से भेंट की और कहा सीएम पुष्कर धामी सरकार हर संभव प्रयास करेगी कि भू कटाव कैसे रोका जाए।
इस अवसर पर उन्होंने वन विभाग द्वारा और विधायक डा मोहन बिष्ट की पहल को भी स्वागत योग्य कदम बताते हुए कहा कि प्रयास ही सफलता की कुंजी है।
उन्होंने कहा गंगा बाढ़ नियंत्रण योजना को लागू किया जाएगा इसके लिए वह विधायक और सांसद को पत्र लिखकर अवगत कराएंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *गुरुवार को महालक्ष्मी मंदिर बेरीपड़ाव पहुंचेंगे सीएम पुष्कर धामी*! पढ़ें~~ पूरा कार्यक्रम…
ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश…
ब्रेकिंग न्यूज: *हल्द्वानी में चल रहा भाजपा का चिंतन*! पढ़ें~ उत्तराखंड की बड़ी खबर…