Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक डा. मोहन बिष्ट को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की उठने लगी मांग! पढ़ें लालकुआं अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पराजित करने वाले विधायक डा मोहन बिष्ट को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की मांग उठने लगी है।

ADVERTISEMENTS

यहां दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति में आजकल दीपावली बोनस दिया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बतौर पहुंच रहे विधायक डा मोहन बिष्ट का हर समिति में जोरदार स्वागत हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कुछ लोग पहली बारिश की खुशबू चुरा ले गए*! *काश मैं बादल होता*! पढ़ें~कवि का नजरिया...

सामाजिक कार्यकर्ता और राजीव नगर दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के अध्यक्ष केशर देवलिया ने जारी बयान में कहा है कि हरीश रावत जैसे दिग्गज को पराजित करने वाले विधायक डा मोहन बिष्ट को सरकार ने कैबिनेट मंत्री बनाना चाहिए।

उन्होंने कहा लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की जनता ने हरीश रावत को पराजित किया और डा मोहन बिष्ट को विधायक इसलिए बनाया था कि वह मंत्री बनकर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगे लेकिन अब तक डा मोहन बिष्ट को कैबिनेट मंत्री नहीं बनाया गया जिससे जनता में तरह तरह की चर्चा होती है।

इसके अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ता भी डा मोहन बिष्ट को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की मांग करने लगे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *उत्तराखंड की सांस्कृतिक धरोहर है नंदा सुनंदा मेला*! पढ़ें~ बिंदुखत्ता का ऐतिहासिक मेला (तीन मंदिर) रावतनगर...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें