Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

विधायक डा. मोहन बिष्ट से अभद्रता के आरोपी अदालत की शरण में! गिरफ्तारी पर लगी रोक! पढ़ें किस किस को जारी हुआ नोटिस…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। विधायक डा मोहन बिष्ट के साथ अभद्रता के आरोपी आर टी आई कार्यकर्ता भुवन पोखरिया को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है।

ADVERTISEMENTS

हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकल पीठ ने भुवन पोखरिया सहित अन्य दो ग्राम प्रधान को राहत देते हुए रिपोर्टकर्ता सुधीर जागी को नोटिस दिया है और सरकार से एक माह में अपना पक्ष रखने को कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: पुलिस की पहल...सड़क में कैसे रहें सुरक्षित ? पढ़ें खास जानकारी...

बताते चलें गत 27 अक्टूबर 2024 को प्रभात जूनियर हाइस्कूल चोरगलिया में डेरी का बोनस वितरण समारोह आयोजित किया गया था, इसमें चीफ गेस्ट विधायक डा मोहन बिष्ट थे, एक वैक्सिनेटर का तबादला रोकने की लेकर विवाद पैदा हो गया और मामला मुर्दाबाद, वापस जाओ तक आ पहुंचा किसी तरह विधायक डा मोहन बिष्ट कार्यक्रम छोड़कर वापस आए, इससे नाराज नेता सुधीर जागी सहित एक अन्य ने विधायक से अभद्रता करने सहित संगीन धाराओं में मामला दर्ज करवा दिया।

भुवन पोखरिया सहित अन्य दो ग्राम प्रधान हाईकोर्ट की शरण में गए और केश को झूठा बताते हुए गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की। अदालत ने गिरफ्तारी पर रोक के आदेश जारी कर भुवन पोखरिया सहित अन्य दो ग्राम प्रधान को राहत देने वाला फरमान जारी किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वच्छ पेयजल ही पीने की ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने की अपील*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...
Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें