Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

शांतिपुरी में रिहायशी इलाके में घुसा भारी-भरकम मगरमच्छ, वन विभाग और ग्रामीणों ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डोराडाम में छोड़ा

Ad
खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। पंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांतिपुरी नंबर-1 में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वीरेंद्र सिंह कार्की के आवासीय परिसर में अचानक एक भारी-भरकम मगरमच्छ दिखाई दिया। घर के पास मगरमच्छ को देखकर परिजनों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि ग्रामीणों और वन विभाग की सूझबूझ से समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया।
​घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई, जिस पर टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची। इसके बाद वन कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित काबू में कर लिया गया। रेस्क्यू के बाद टीम ने मगरमच्छ को डोराडाम जलाशय में सकुशल छोड़ दिया, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
​इस सफल और साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन में वन दरोगा पान सिंह मेहता, शाहिद बेग, सुरेंद्र सिंह कार्की, कमल सिंह भाकुनी, हेमंत सिंह करायत, अमजद खान, पंकज कुमार जोशी तथा स्थानीय ग्रामीणों की मुख्य भूमिका रही। वन्यजीव की जान बचाने और संभावित हादसे को टालने के लिए क्षेत्रवासियों ने वन विभाग की टीम व मददगार ग्रामीणों की जमकर सराहना की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें