Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

संविधान दिवस पर बहु उद्देश्यीय शिविर लगाकर सुनी समस्या! पढ़ें किसने किया आयोजन…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय जिला न्यायाधीश महोदय/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सुजाता सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा रविवार को,संविधान दिवस के उपलक्ष्य में स्थान-विकासखंड रामगढ़ परिसर में बहुउद्देश्य शिविर आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS

बहुउद्देशीय शिविर को संबोधित करते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज सी. डि. नैनीताल बीनू गुलयानी ने स्थाई लोक अदालत के कार्यकलापों के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *अमेजन स्टोर में हुए अग्निकांड की जांच शुरु*! पढ़ें : किसे बनाया जांच अधिकारी...

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया गया।

संविधान दिवस के विषय पर आयोजित निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ।

शिविर में नाटक के माध्यम से आम जन मानस को नशे के दुष्प्रभाव एवं बाल विवाह जैसी कुरीतियों के बारे में भी जागरूक किया गया ।

शिविर में ब्लॉक विकास अधिकारी कमल किशोर पांडेय , सहायक समाज कल्याण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी ,द्वारा आम जन मानस को विभिन्न जानकारियां दी गई,रामगढ़ पुलिस विभाग द्वारा महिला हेल्पलाइन साइबर क्राइम सत्यापन के बारे में बताया गया।

शिविर में उपस्थित सभी विभागों द्वारा अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। यह प्रयास किया गया की आम जनमानस की परेशानियों का निस्तारण हो पाये।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *नौवें दिन विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन*! पढ़ें :: *सैनिक स्कूल घोड़ाखाल* अपडेट...

आपदा प्रबंधन फोर्स द्वारा जनता को आपदा के समय ध्यान में रखे जाने वाले बिंदुओं के संबध में बताया,शिविर में आए ग्राम वासियों के स्वस्थ परीक्षण निशुल्क रूप से किए गए और आयुष्मान कार्ड और आधार कार्ड भी बनाए गए।

शिविर में उप्रभागी पदाधिकारी मुक्तेश्वर,वन क्षेत्र अधिकारी भवाली, बाल विवाह परियोजना,शिक्षा विभाग,उद्यान विभाग,कृषि विभाग,स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग,श्रम विभाग, आधार कार्ड, समाज कल्याण, खाद्य आपूर्ति, प्रोबेशन विभाग,नायब तहसीलदार, ग्राम प्रधान नेकाना,ग्राम प्रधान बोहराकोट, ब्लॉक प्रमुख, डी जी सी श्री सुशील शर्मा,विद्वानअधिवक्ता रोहित पाठक, ललित मोहन जोशी, नवल पांडे सहित कई लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें