Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम के कार्यक्रम से वापस लौट रहे होमगार्ड की मार्ग दुर्घटना में मौत! पढ़ें दुखद समाचार…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सीएम के कार्यक्रम से वापस घर जा रहे होमगार्ड की मार्ग दुर्घटना में मृत्यु हो गई। समाचार के अनुसार 30.11.2023 को होम गार्ड 1920 दीपक पनेरू, 1926 मदन चंद्र, ग्रामीण प्लाटून धारी, हाल तैनाती थाना खनस्युं, जो *दुर्घटना एवम प्राकृतिक आपदा के समय खोज एवम बचाव दल संबंधी मैपिंग एप* के एकदिवसीय कार्यशाला हेतु नगर निगम कार्यालय हल्द्वानी में गए थे।

समय रात्रि करीब 9 बजे होम गार्ड मदन चंद्र के बसौतिया पुल के पास घायल अवस्था में मिलने की सूचना पर थाना खनस्युं से पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहा घायल होम गार्ड मदान चंद्र एवम स्थानीय कुछ निवासियों की मदद से होम गार्ड दीपक पनेरू की नीचे खाई में खोजबीन की गई।

काफी खोजबीन के बाद करीब 200 मीटर गहरी खाई में गौला नदी में पानी एवम पत्थरों में होम गार्ड दीपक पनेरू गंभीर रूप से चोटिल मिला, जिसे रेस्क्यू कर उपर सड़क पर लाकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा भिजवाया गया, जहा डाक्टर द्वारा होम गार्ड दीपक पनेरू मृत घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कोर्ट के आदेश पर शुद्ध पेयजल को लेकर कंट्रोल रूम स्थापित*! पढ़ें~ कहां करें संपर्क...

घायल होम गार्ड मोहन चंद्र को उच्च उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया। प्रात पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें