Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

सीएम योगी आदित्यनाथ ने डाला गोरखपुर में वोट! पढ़ें गर्मी के चलते कितना धीमा चल रहा मतदान…

Ad
खबर शेयर करें 👉

उत्तरप्रदेश में आज सातवें चरण में तेरह लोकसभा सीटों पर मतदान चाल रहा है जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अपने बूथ पहुंचकर सबसे पहले सुबह सात बजे मतदान किया।

ADVERTISEMENTS

जानकारी के अनुसार दोपहर दो बजे तक 42 प्रतिशत मतदान हुआ था। गर्मी की मार से मतदान के प्रतिशत में गिरावट का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *स्वच्छ पेयजल ही पीने की ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने की अपील*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

अंतिम चरण के मतदान में लोगों का उत्साह गर्मी ने तार तार कर दिया है जिससे मतदान का प्रतिशत कम होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

भीषण गर्मी के चलते मतदाता उस उत्साह से वोट डालने नहीं आ रहे जिसकी उम्मीद राजनीतिक दल लगाए बैठे थे।

गोरखपुर में अपने बूथ पर जाकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सात बजे अपना वोट डाला। इसके बाद सुबह दस बजे तक मतदान का प्रतिशत सही चल रहा था लेकिन जैसे जैसे सूर्य देव का तापमान बढ़ा वैसे वैसे मतदान करने वाले मतदाता कम होने लगे।

दूर दराज से आने वाले मतदाता गर्मी के चलते मतदान करने नहीं निकल रहे हैं जिससे बूथों पर भीड़ न के बराबर नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भीमताल ब्लॉक के डायरिया/पीलिया मरीजों को मिले उचित स्वास्थ्य सुविधा*! पढ़ें~~ भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने क्या दिए निर्देश...

यूपी में आज तेरह सीटों के लिए मतदान हो रहा है देखना होगा कितने प्रतिशत मतदान होगा क्योंकि गर्मी के चलते लोग घर से नहीं निकल रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें