Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

स्कूल बसों की करें जांच! पढ़ें सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम वंदना ने क्या कहा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी । जिलाधिकारी वंदना ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी, आरडब्ल्यूडी, आरटीओ, पुलिस विभाग आदि संबंधित विभागाधिकारियों के साथ सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की।

ADVERTISEMENTS

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि विगत वर्ष में हुई दुर्घटनाओं का संज्ञान लेने पर देखा गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक दुर्घटनाओं के मामले सामने आए हैं और जनहानि भी ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक हुई है।

जिसको कम करने के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस और प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों द्वारा टास्क फोर्स गठित कर पर्वतीय क्षेत्रों में वृहद स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, और वाहनों की फ़िटनेस का परीक्षण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *आगामी दस सितंबर को होगा सेनानी मिलन समारोह*! पढ़ें ~ क्या कहा मंत्री ने...vdo

उन्होंने कहा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। इसके साथ ही यातायात नियमों का वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने प्रवर्तन अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष फोकस रखने के लिए कहा।

जिलाधिकारी ने कहा स्कूल बच्चों को लाने ले जाने में लगी बसों की फिटनेस की आवश्यक रूप से अभियान चलाकर जांच कर लें, अनफिट बसों को स्कूलों में न लगाएं। बैठक में जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग और प्रवर्तन विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया कि सड़क दुर्घटनाओं में हुई जनहानि की सूची तैयार करें।

प्रभावित परिवारों को आजीविका सृजन, पुनर्वास और उनको मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। उनको मत्स्य पालन, पशुपालन, कृषि कार्य, उद्योग आदि क्षेत्रों से सड़क सुरक्षा समिति के माध्यम से परिवारों को संबंधित विभाग की योजना का लाभ दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *गौला नदी किनारे रहने वाले कर रहे रातों को जागरण*! भू कटाव तेज! पढ़ें ~ बिंदुखत्ता अपडेट...

बैठक में डीएम ने ईई पीडब्ल्यूडी रत्नेश सक्सेना को निर्देशित किया कि आरटीओ, एनएच, आदि विभागों के साथ संयुक्त रूप से समन्वय करते हुए रोड सेफ्टी ऑडिट टीम गठित कर कर अवशेष मार्गों का सेफ्टी ऑडिट करवाए और ब्लैक स्पॉट चिन्हित करवाएं, समस्याओं को दूर करते आर टी ए की बैठक में प्रस्तावित करे ।

इस दौरान एस पी सिटी ट्रैफ़िक हरबंस सिंह,ई ई पीडब्ल्यूडी रत्नेश सक्सेना, आरटीओ संदीप सैनी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें