
हल्द्वानी। राष्ट्रीय पोषण माह, हर साल सितंबर के महीने में मनाया जाने वाला एक अभियान है. इसका मकसद लोगों को पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करना और स्वस्थ भोजन की आदतें अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
बाल विकास अधिकारी हल्द्वानी शहर किरन लता जोशी ने कहा कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए पोषण संबंधी परिणामों में सुधार के लिए रामलीला मैदान शीशमहल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि पोषण माह के अवसर पर बालिकाआें द्वारा लोगों को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में महिलाओं को मोटे अनाज से महिलाआें को लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कार्यक्रम में मोटे अनाज के व्यंजकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई साथ ही कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों को पोषण किट वितरित किये गये व बालिकाओं से पेंटिग प्रतियोगिता कराई गई तथा स्वच्छता किट वितरण के साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी की गई।
कार्यक्रम में जानकी उपाध्याय, कुसुम तोलिया, तुलसी, वंसुधरा गुंज्याल, सुनीता तथा पुष्पा विश्वकर्मा के साथ ही बडी संख्या मे महिलायें व बच्चे मौजद रहे।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें




Subscribe to my channel
More Stories
नेपालीफार्म के पास उत्तराखंड रोडवेज बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; सभी यात्री सुरक्षित
ब्रेकिंग न्यूज: *शहर की सफाई व्यवस्था नगर निगम का चेहरा होती है* ! *अनुपस्थित सफाई कर्मियों एवं सफाई नायकों पर होगी सख्त कार्रवाई*! पढ़ें~ नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने कहां किया निरीक्षण…
देहरादून चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ की दहाड़, CM धामी की बड़ी घोषणा— अब कॉलेज छात्रों को भी मिलेगी फ्री एंट्री