Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

स्वतंत्रता दिवस पर यादगार समारोह की नैनीताल कर रहा तैयारी! पढ़ें आजादी की याद में क्या कुछ होगा…

Ad
खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। आज अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय नैनीताल के सभागार में स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने के कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की गई।

ADVERTISEMENTS

एडीएम ने स्वतंत्रता दिवस को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से सुझाव मांगे।एडीएम पीआर चौहान ने बताया कि पूरे जिले में स्कूली छात्र छात्राएं सुबह 6:30 बजे से अपने विद्यालय से प्रभात फेरी निकालेंगे।

उन्होंने रैली के दौरान स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम को रैली के साथ रहने के निर्देश दिए।कहा कि प्रभात फैरी में स्कूली बच्चों के लिए जल पान की व्यवस्था की जाए, इसके लिए शिक्षा अधिकारी, व्यापार मंडल या विभागों- संस्थाओं के साथ आपसी तालमेल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *कारगिल विजय दिवस पर शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम*! पढ़ें : लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

जिले के समस्त सरकारी विभाग कार्यालयों में सुबह 9 बजे और जिलाधिकारी कार्यालय में 9:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। साथ ही 11 बजे से जिले के सभी ब्लॉक कार्यालय, स्कूल, सामाजिक संस्था, व्यापार मंडल आदि से अपने निकतम स्थल पर वृहद स्तर पर पौधे रोपण करने की बात कही गई।

14 और 15 अगस्त को सभी विभागों में विद्युत माला और अन्य स्थानों में लाउड स्पीकर से देश भक्ति गीतों के साथ आजादी के वीर सपूतों को नमन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्किट हाउस से स्टेडियम तक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 6:30 बजे से किया जाएगा।

प्रतियोगिता सीनियर वर्ग, जूनियर वर्ग, पुरुष और महिला वर्ग में आयोजित की जाएगी। कहा कि जिले में सभी अधिकारी सुरक्षा के मानकों के तहत कार्यक्रम आयोजित करेंगे।साथ ही नगर निगम, नगर पालिका, पंचायत और ग्राम स्तर के अधिकारियों साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *दुग्ध समिति में जबरन स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया तो कनेक्शन ही काट दिया*! पढ़ें : क्या बोले विधायक...

इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नैनीताल नगर में होने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।बताया कि 14 अगस्त को फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन तल्लीताल से दर्शन घर तक किया जाएगा।

15 अगस्त सुबह 6:30 बजे से मल्ली ताल से तल्लीताल रैली का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद 60 साल से अधिक उम्र के लोगों द्वारा ताल परिक्रमा करते हुए आजादी के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इसके बाद 10 बजे तल्लीताल डांट में फेंसी ड्रेस प्रतियोगिता के विजेताओं और ताल परिक्रमा में मौजूद बुजर्गों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में एस पी क्राइम हरबंश सिंह, श्री कैंची धाम एसडीएम बीसी पंत, डीडीओ गोपाल गिरी, नगर पालिका ईओ पूजा आर्या, राष्ट्रीय औद्योगिक व्यवसाय प्रशिक्षण चंदन सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें