Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

स्वतंत्र भारत में बलिदानियों के बल पर ले रहे सांस! पढ़ें कहां हुआ सम्मान समारोह…

Ad
खबर शेयर करें 👉

काठगोदाम । यहां 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिला मोर्चा जिला नैनीताल द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवारजनों एवं महिला हस्तशिल्पियों के सम्मान हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय भट्ट (सांसद नैनीताल ,उधमसिंह नगर) थे । जिला अध्यक्ष श्रीमती अलका जीना ने उनका स्वागत करते हुए सेनानियों के द्वारा किए गए त्याग को याद किया और कहा कि उनके द्वारा दिए गए बलिदान के फलस्वरूप ही हम स्वतंत्र भारत में सांस ले यहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बड़ा हनीट्रैप कांड: स्टोन क्रशर कारोबारी को ब्लैकमेल कर हड़पे 4 फ्लैट और 7 करोड़, महिला समेत 7 पर केस

अजय भट्ट ने सेनानियों के द्वारा किए गए बलिदान को याद करते हुए उनका नमन किया ।

कार्यक्रम में आए सेनानियों के परिवारजनों तथा हस्तशिल्पियों को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन महामंत्री श्रीमती पूनम जोशी जी एवं श्रीमती प्रगति जैन ने किया।

इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।उन्हें पुरस्कार वितरित किए गए। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्टाॅल भी लगाए।

इस कार्यक्म को सफल बनाने में जिले के सभी पदाधिकारियों ने भरपूर सहयोग दिया। इस कार्यक्रम में श्रीमती मोहनी पोखरिया . श्रीमती बेला तोलिया, सुश्री भावना मेहरा . श्रीमती कल्पना बोरा, श्रीमती विजय लक्षमी चौहान , श्रीमती सुमित्रा , प्रसाद जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रभारी नवीन भट्ट उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी श्रीमती लीला जोशी ने जारी बयान में दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, मारपीट कर बोलेरो में डालकर ले गए 6 युवक....
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें