Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad Ad

हर चुनाव में राजस्व गांव के दिखाए जाते रहे हसीन सपने! अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता वाली कहावत होती रही चरितार्थ! पढ़ें हाल ए बिन्दुखत्ता! संपादक *जीवन जोशी* की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। कई सांसद और विधायक बना दिए लेकिन अपना ग्राम प्रधान जो नहीं चुन सकता वह गांव है बिन्दुखत्ता! आजादी के पूर्व बसे इस विशाल गांव की जनता को हर चुनाव में राजनीतिक दल राजस्व गांव बनाने का वादा करते रहे लेकिन आजतक एक लाख की आबादी को राजस्व गांव नहीं मिल सका जिससे यहां की युवा पीढ़ी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है!

ADVERTISEMENTS Ad

पंडित नारायण दत्त तिवारी ने अपने कार्यकाल में अनेकों कार्य किए जिसके दम पर कुछ नजर आता है! उनके स्वर्ग सिधार जाने के बाद यह गांव लावारिश छोड़ दिया गया है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *एक सप्ताह में गंगोत्री/यमुनोत्री के 75,924 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके*! पढ़ें चारधाम यात्रा अपडेट...

हर चुनाव में जनता को हसीन सपने देखने को मिलते हैं इसके बाद पांच साल तक कोई सुध नहीं लेता! हजारों दैवीय आपदा पीड़ित परिवार, शिल्पकार, सेवारत सैनिक, पूर्व सैनिक इस गांव में निवास करते हैं!

अविभाजित उत्तर प्रदेश सरकार में मुलायम सिंह यादव सरकार के समय इस क्षेत्र में राजस्व विभाग द्वारा तीन माह तक एसडीएम शकुंतला गौतम के नेतृत्व में डीएम आराधना जौहरी के निर्देशन में राजस्व विभाग ने सर्वे की थी!

इसके बाद उत्तराखंड राज्य आंदोलन प्रारंभ हो गया और यह सर्वे जहां की तहां अटक गई! राज्य बनने के बाद लोगों की उम्मीद बलवती हो है थी की अब उनका सपना साकार होगा लेकिन सपना आज भी सपना ही बनकर रह गया है!

जनता सीएम पुष्कर धामी सरकार पर अब उम्मीद लगाए है कि वह अपने कार्यकाल में जनता के सपनों को साकार करेंगे! सांसद, विधायक हर चुनाव में वादा जरूर करते रहे लेकिन अपना काम बनता भाड़ में जाए जनता वाली कहावत चरितार्थ होती रही है!

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: "उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी"! पढ़ें किसकी मौजूदगी में जारी हुआ रिजल्ट...

भाजपा नेता सीएस पाण्डेय ने आज एक मुलाकात में बताया कि वह इस मांग को लेकर जल्द ही सीएम पुष्कर धामी से मुलाकात कर जनता का दर्द उनको बताएंगे!

पूर्व विधायक नवीन दुम्का कहते हैं भाजपा सरकार ही बिंदुखत्ता की जनता के सपनों को साकार करेगी! इधर राजस्व गांव संघर्ष समिति ने कहा है राजस्व गांव न होने के कारण इस क्षेत्र की जनता को केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित रहना पड़ता है!

जनता को सीएम पुष्कर धामी सरकार से उम्मीद है कि वह अपने कार्यकाल में इस समस्या का हल निकालकर जनता के सपनों को साकार करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें