
हल्द्वानी । वर्तमान में जनपद पिथौरागढ़ में प्रादेशिक सेना भर्ती रेली चल रही है जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के युवा हिस्सा ले रहे हैं । सेना द्वारा उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों के लिये दिनांक 26 नवम्बर 2024 से 01 दिसम्बर 2024 तक दानापुर (बिहार) में भी भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है ।
उत्तर प्रदेश के जो उम्मीदवार पिथौरागढ़ की भर्ती में किसी कारण से नही पहुंच पा रहे हैं वह निराश न हों । ऐसे उम्मीदवार दिनांक 26 नवम्बर 2024 से 01 दिसम्बर 2024 तक दानापुर (बिहार) में होने वाली भर्ती में भी हिस्सा ले सकते हैं ।
बताते चलें आजकल हल्द्वानी से लेकर पिथौरागढ़ तक बिहार के युवाओं का हुजूम दिखाई दे रहा है हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से सैकड़ों युवा रोज पिथौरागढ़ के लिए वाहन की तलाश में देखे जा सकते हैं।
इन बेरोजगारों के लिए सेना ने अपील भी जारी की है कि वह निराश न हों बिहार में भी 26 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक भर्ती रैली का आयोजन होगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *यूं ही नहीं कहा जाता उत्तराखंड को देव भूमि*! पढ़ें~ आस्था…
ब्रेकिंग न्यूज: *मशीनों पर फूल चढ़ाकर आगे बढ़ जाएं* तो पर्व का आधा अर्थ ही समझ पाएंगे*! पढ़ें~विश्व कर्मा पूजा को लेकर खास अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *सीएम पुष्कर धामी के जन्म दिन पर हो रहे विभिन्न अनुष्ठान*! पढ़ें~ क्या बोले सीएम…