Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

हिमालई राज्यों की समस्या को लेकर चिंता आज भी बरकरार! पढ़ें इतिहास के पन्ने…

Ad
खबर शेयर करें 👉

वर्ष 2005 में भारतीय हिमालयी राज्यों और गांवों के बाल,महिला,युवा एवं वृद्धजनों के कल्याण हेतु पर्वतीय लोकविकास समिति की स्थापना की गई थी। इसके संस्थापक अध्यक्ष दिल्ली के प्रसिद्ध शिक्षाविद राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त शिक्षा अधिकारी विष्णु लाल टम्टा थे तो संस्थापक महासचिव सूर्य प्रकाश सेमवाल।

ADVERTISEMENTS

समिति के प्रारंभिक संरक्षकों में पद्मविभूषण सुंदरलाल बहुगुणा, पीसी जोशी,पद्मा सचदेव,सुरेंद्र सिंह पांगती,कुलानंद भारतीय, पद्मश्री हरि डैंग,सुश्री राधा भट्ट,विमला बहन,गायक नरेंद्र सिंह नेगी और शोभा बहन थे तो वर्तमान में संरक्षक पर्यावरणविद पद्मभूषण चंडी प्रसाद भट्ट,लेखक पद्मश्री डॉ.श्याम सिंह शशि,पद्मश्री माधुरी बड़थ्वाल,लोकगायक पद्मश्री प्रीतम भरत्वाण और समाजसेवी वीरेंद्र दत्त सेमवाल प्रमुख हैं।

इसी तरह सलाहकारों में एडवोकेट श्रीप्रकाश कांडपाल,चित्रकार मित्रानंद मैठाणी,प्रो.पुष्पेश पंत,राजेंद्र धस्माना,डॉ.श्रीकृष्ण सेमवाल,प्रो.बलवंत सिंह राजपूत,एडवोकेट नवीन कुमार जग्गी, डॉ.जीतराम भट्ट, प्रो.वीएस नेगी,डॉ.राजेश्वर उनियाल और प्रो.गिरीश चंद्र पंत जैसे व्यक्तित्व रहे हैं।

2005 से पहले दो कार्यकाल तक विष्णु लाल टम्टा अध्यक्ष रहे तो अगले तीन कार्यकाल तक सूर्य प्रकाश सेमवाल अध्यक्ष रहे। फिर 2 कार्यकाल तक रमेश कुमार मुमुक्षु अध्यक्ष रहे फिर दुबारा सूर्य प्रकाश सेमवाल। जनवरी 2022 से अभी तक सुप्रसिद्ध उद्योगपति वीरेंद्र दत्त सेमवाल समिति के अध्यक्ष रहे।

इसी प्रकार इसके चेयरमैन आचार्य नलिन भट्ट, डॉ.सुषमा चौधरी,दिलावर सिंह ,एडवोकेट संजय शर्मा दरमोड़ा,संजीव सोलंकी और विनोद नौटियाल रहे हैं।इन सब शीर्ष पर्यावरणविदों, विद्वानों,शिक्षाविदों,बौद्धिक हस्तियों और समाजसेवियों के सान्निध्य में समिति ने प्रकृति के सम्मान और पर्यावरण चेतना को केंद्र बिंदु बनाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: वोटर लिस्ट को त्रुटिरहित बनाने के लिए 20 नवंबर से चलेगा विशेष अभियान, बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे गहन जांच

टिहरी बांध के ऊपर से जीरो ब्रिज के लंबे रास्ते के बजाय आम लोगों के लिए बांध से ऊपर आवागमन की मांग की। दिल्ली में 2005 से लगातार राष्ट्रीय उत्तरायणी अभियान चलाकर उत्तरायणी को पहाड़ का सर्वमान्य और देश में पर्यावरण चेतना का राष्ट्रीय पर्व बनाया।

उत्तराखंड राज्य लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं में मूलनिवासियों के लिए आयु सीमा में वृद्धि के लिए अभियान छेड़ा,जिसके उपरांत राज्य की विजय बहुगुणा सरकार ने आयु सीमा को 42 वर्ष तक किया। समिति ने अमर हुतात्मा श्रीदेव सुमन की स्मृति में केंद्र सरकार से डाक टिकट जारी करने का आग्रह और सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद पद्मविभूषण सुंदरलाल बहुगुणा जी को भारतरत्न देने के लिए अभियान चलाया है।

निशंक सरकार के समय पूरे पहाड़ में प्रस्तावित 56 बांधों और भिलंगना घाटी में खतलिंग के नीचे से घुत्तू तक प्रस्तावित आधा दर्जन से अधिक बांधों का तीव्र विरोध किया और सरकार को इन बांधों की योजना स्थगित करनी पड़ी। भिलंगना घाटी से अंतिम गांव गंगी के आगे 80 के दशक में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी द्वारा प्रवर्तित खतलिंग महायात्रा को हिमालय जागरण महायात्रा के रूप में प्रतिवर्ष दिल्ली से संचालित किया जा रहा है।

उत्तरायणी पर राष्ट्र गौरव सम्मान,हिमालय गौरव सम्मान और दिल्ली गौरव समान देने के साथ समिति उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस और अपने स्थापना दिवस पर पर्वत गौरव,उत्तराखंड गौरव और हिम उत्तरायणी सम्मान प्रदान करती है।

समिति के वार्षिक कैलेंडर में राष्ट्रीय उत्तरायणी महोत्सव,पद्मविभूषण डॉ.मुरली मनोहर जोशी अमृतोत्सव,भारतीय नववर्ष प्रतिपदा,महिला दिवस,वसंतोत्सव,पर्यावरण दिवस, इंद्रमणि बडोनी जयंती और पुण्यतिथि,श्रीदेव सुमन जयंती और स्मृति दिवस,सुंदरलाल बहुगुणा जयंती और स्मृति दिवस, उत्तराखण्ड,झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्योत्सव,बाल दिवस समारोह,भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी और वीर चंद्रसिंह गढ़वाली स्मृति दिवस,ग्राम सम्मेलन और शिक्षक एवं छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रम और गतिविधियां सम्मिलित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, मारपीट कर बोलेरो में डालकर ले गए 6 युवक....

दिल्ली सहित देश के अन्य हिमालयी राज्यों और उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में समिति के माध्यम से कई प्रोजेक्ट लगे हैं। उत्तराखंड के टिहरी जनपद में भी समिति विभिन्न अवसरों पर बड़े आयोजन करती रही है।वर्ष 2024 से 2026 तक के लिए पर्वतीय लोकविकास समिति की जो नई कार्यकारिणी गठित हुई है,उसमें प्रो.सूर्य प्रकाश सेमवाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष,चार्टर्ड एकाउंटेंट राजेश्वर पैन्यूली को चेयरमैन,दीवान सिंह रावत को महासचिव और महावीर नैनवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

पर्वतीय लोकविकास समिति नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी (2024-2026)संरक्षक मंडल पद्मभूषण चंडी प्रसाद भट्टपद्मश्री श्याम सिंह ‘शशि’पद्मश्री माधुरी बड़थ्वालपद्मश्री डॉ.प्रीतम भरत्वाण वीरेन्द्र दत्त सेमवाल परामर्शी मंडलप्रो. नवीन चंद्र लोहनी डॉ.(श्रीमती) सुनीति रावत एडवोकेट संजय शर्मा दरमोड़ा विनोद नौटियाल दिनेश डिमरी1. सूर्य प्रकाश सेमवाल (दिल्ली)-अध्यक्ष2. राजेश्वर प्रसाद पैन्यूली (उत्तर प्रदेश)-चेयरमैन3. प्रो.सुषमा चौधरी(दिल्ली)- वरिष्ठ उपाध्यक्ष4. शशिमोहन शर्मा (दिल्ली)-उपाध्यक्ष5. दिवान सिंह रावत (दिल्ली)-महासचिव6. महावीर नैनवाल (दिल्ली)-कोषाध्यक्ष7. विपिन थपलियाल (दिल्ली)-संगठन सचिव8. बीर सिंह राणा (उत्तराखंड)-सांस्कृतिक सचिव 9. रमेश कुमार मुमुक्षु (दिल्ली)-संयोजक10. वीरेंद्र प्रसाद पैन्यूली (दिल्ली)-सचिव11. बिजेंद्र रावत ‘दगड्या’ (पंजाब)- कार्यकारिणी सदस्य 12. डॉ.ग्रीन अवस्थी (उत्तराखंड)-कार्यकारिणी सदस्य 13. चिदानंद देब (त्रिपुरा)-कार्यकारिणी सदस्य 14. अमन बर्तवाल (महाराष्ट्र)-कार्यकारिणी सदस्य 15. डॉ.जगदीश शर्मा (हिमाचल प्रदेश)-सह संयोजक 16. भगत सिंह राणा (मध्य प्रदेश)-कार्यकारिणी सदस्य 17. ज्योति प्रसाद नौटियाल (कर्नाटक )-कार्यकारिणी सदस्य 18. भीम सिंह गुसाईं (राजस्थान )-कार्यकारिणी सदस्य 19. आलोचन पुरोहित (दिल्ली)-कार्यकारिणी सदस्य20. राजीव कुमार भारती (बिहार)-कार्यकारिणी सदस्य 21. खाचू ताशी (लद्दाख)-कार्यकारिणी सदस्य थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें