
हल्द्वानी। दूरगामी नयन डेस्क
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एनडीएमए में गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत आयोजित यूएसडीएमए व जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल द्वारा संचालित एनसीसी कैडेट्स का 07 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से जनपद नैनीताल में रानीबाग में प्रारंभ किया गया।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रशिक्षण के पहले दिन सभी प्रशिक्षणार्थी को डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005, उपकरण के बारे में जानकारी, बेसिक डिजास्टर मैनेजमेंट, गांठे एवं फंदों का अभ्यास एवं भूकंप के बारे जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में 70 एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है ।
प्रशिक्षण टीम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी योगेश उनियाल, मास्टर ट्रेनर नवीन चंद्र, खोज एवं बचाव एवं लोक भवन स्थित एसडीआरएफ की टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण दिनांक 15 दिसंबर 2025 तक चलाया जाएगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Subscribe to my channel
More Stories
ब्रेकिंग न्यूज: *डॉ सुशीला तिवारी स्कूल की छात्रा खुशी का सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में चयन*! पढ़ें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: भाजपा नेता चंद्रशेखर पाण्डे ने बढ़ाई सक्रियता! पढ़ें : लालकुआं विधानसभा क्षेत्र अपडेट…
ब्रेकिंग न्यूज: *आबकारी विभाग सरकार के निर्देश पर हुआ सक्रिय*! *ताबड़तोड़ छापेमारी*! पढ़ें : नैनीताल जनपद अपडेट…