Durgami Nayan

Latest Uttarakhand News in Hindi

ADVERTISEMENTS Ad

ब्रेकिंग न्यूज: *चार दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर के अंतर्गत जागरूकता रैली निकली*! पढ़ें हल्द्वानी अपडेट…

Ad
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। लक्ष्मी शिशु मंदिर हल्द्वानी में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संस्था नैनीताल के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर के अंतर्गत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टीसी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *भराड़ीसैंण में दो दिवसीय विधानसभा सत्र मंगलवार से प्रारंभ*! पढ़ें ~गैरसैंण अपडेट...

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य शिक्षा अधिकारी / जिला मुख्यायुक्त स्काउट गाइड द्वारा मुख्य अतिथि एवं आगन्तुको का स्वागत करते हुए संस्था के इतिहास एवं नैनीताल जिला संस्था के क्रियाकलापों की जानकारी दी गयी।

मुख्य अतिथि एसएसपी नैनीताल द्वारा अपने संबोधन में स्काउट गाइडों के कार्यकलापो की प्रशन्सा करते हुए जिला मुख्यायुक्त के नेतृत्व में संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर संस्था के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र शाह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला संस्था के उपसंरक्षक बिन्देश गुप्ता, लक्ष्मी शिशु मदिर के प्रबन्धक पियूष गुप्ता, एम०बी० ट्रस्ट के सचिव सूशील अग्रवाल उपस्थित रहे। शिविर में जिले के सभी विकास खण्डों से लगभग 400 स्काउट गाइड, स्काउट मास्टर, गाइड केप्टन, रोवर रेन्जर, कब-बूलबूल आदि ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज: *सांप के काटने से मृत्यु पर परिजनों को दिया दस लाख रुपए का चैक*! पढ़ें भीमताल विधानसभा क्षेत्र अपडेट...

कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव स्काउट गाइड राम सिंह जीना द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण टीम में महेन्द्र सैनी, चन्द्र लाल, विजय बहादुर, जीतपाल सिह कठैत, सन्तोष जोशी, उमेश तिवारी, सीमा सेन, अनुराधा, पुष्पा दर्मवाल सहित अन्य प्रशिक्षक मण्डल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -

👉 हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ेसबुक पेज लाइक/फॉलो करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

👉 न्यूज अपडेट पाने के लिए 8218146590, 9758935377 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें